Virat rohit

विराट-रोहित : वनडे में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाली नॉन-ओपनिंग जोड़ी

कोलंबो। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस शानदार जोड़ी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर वनडे फॉर्मेट में 5 हजार रन बना लिए हैं। मंगलवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप सुपर-4 मैच के दौरान विराट और रोहित ने यह रिकार्ड अपने नाम किया। यह जोड़ी 5,000 रन पूरे करने वाली सबसे तेज नॉन-ओपनिंग है।

इस जोड़ी ने वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनिज और डेसमंड हेन्स की मशहूर जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 97 पारियों में 5,000 वनडे रन तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया था। रोहित और विराट की जोड़ी ने 86वीं वनडे पारी में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। दोनों बल्लेबाजों ने 62.47 की औसत से 18 शतकीय और 15 अर्धशतकीय साझेदारी की है।

उनकी सबसे बड़ी साझेदारी 2018 में आई जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुवाहाटी में 323 के कठिन लक्ष्य का पीछा करने के लिए 246 रन जोड़े। वे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली तथा रोहित और शिखर धवन के बाद इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम 176 पारियों में 8,227 रन के साथ वनडे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में एक जोड़ी के रूप में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रम 2022 में प्रवेश की सूचना

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  सिंधू निजी कारणों से उबेर कप से हटी, डेनमार्क ओपन में खेलना संदिग्ध
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *