Shot dead

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, जलपाईगुड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष पर फायरिंग

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। यहां शनिवार को मतदान होना है। उसके पहले जलपाईगुड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष को लक्ष्य कर फायरिंग हुई है। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि बुधवार आधी रात के करीब चार चक्का में सवार होकर मंडल अध्यक्ष स्वप्न दत्त और जिला भाजपा अध्यक्ष बापी गोस्वामी प्रचार खत्म करने के बाद लौट रहे थे।

तभी जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के बहादुर ग्राम पंचायत इलाके में उनकी गाड़ी को घेरकर हेलमेट पहने हुए दो बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दोनों की जान बाल-बाल बची है। गाड़ी के सामने का शीशा गोली लगने की वजह से टूट गया है जबकि बायीं ओर का शीशा भी टूटा है। यह भी आरोप है कि तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने उसी समय पत्थरबाजी भी की।

यह भी पढ़ें:  भावनानी के भाव : माय पार्लियामेंट माय प्राइड

दावा किया जा रहा है कि हमले की योजना बनाकर यह सब कुछ किया गया है। इस मामले में उसी समय बापी गोस्वामी ने स्थानीय थाने और जिला पुलिस अधीक्षक से भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन तुरंत मदद नहीं मिली। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में अब तक 16 लोग चुनावी हिंसा की बलि चढ़ चुके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद सेना के 23 जवान लापता
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − three =