कलियागंज गोली कांड में मृत मृत्यूंजय बर्मन के परिजन से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष

मालदा। कलियागंज थाने के राधिकापुर चांदगांव में पुलिस फायरिंग में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन के परिवार से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हालदार ने मालदा में आकर मुलाकात की। कुछ दिन पहले कालियागंज के राधिकापुर चांदगांव इलाके में मृत्युंजय बर्मन की पुलिस कार्रवाई में मौत हो गयी थी। मृत्युंजय बर्मन भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उसकी मौत के बाद से मृतक भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन के परिजन मृत्युंजय बर्मन की पत्नी, भाई, माता-पिता सभी पुलिस की बर्बरता के डर से घर छोड़कर चले गए हैं।

इस बीच मृत्युंजय बर्मन के परिजनों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हालदार से बात की और मामले की शिकायत की साथ ही आयोग के उपाध्यक्ष से सीबीआई जांच की मांग भी की। फिर शुक्रवार की दोपहर वे मालदा से सीधे राष्ट्रीय आयोग के उपाध्यक्ष मृत्युंजय के घर कालियागंज के चंदगा गांव में परिवार सहित पहुंचे।

राष्ट्रीय आयोग के उपाध्यक्ष अरुण हालदार ने कहा कि आज हमें अपने आयोग के सूत्रों से पता चल रहा है कि मृत्युंजय बर्मन के परिवार के सदस्य घर पर नहीं हैं। वे पुलिस के डर से घर छोड़कर चले गए हैं। यह पुलिस की पूरी तरह से नाकामी है। मैं पुलिस से बात करूंगा और देखूंगा कि पुलिस प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही इस परिवार के सदस्यों को कालियागंज में उनके घर ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *