मोर पंख मिटाएगा वास्तुदोष जाने इसके लाभ

वाराणसी। मोर पंख को सम्मोहन का प्रतीक माना गया है। घर में मोर पंख रखना प्राचीनकाल से ही बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार भी मोर पंख घर से अनेक प्रकार के वास्तुदोष दूर करता है।

* मोर पंख सकारात्मक उर्जा को अपनी तरफ खीचता है।
* मोर पंख को वास्तु के अनुसार बहुत उपयोगी माना गया है।
* मोर का एक पंख लेकर उसे दक्षिणामुखी राधा कृष्ण की मूर्ति के मुकुट में लगाएं। मूर्ति में मोर पंख चालीस दिन के लिए स्थापित कर दें और राधा कृष्ण को रोज भोग लगाएं। इकतालिसवे दिन उस मोर पंख को घर लाकर अपनी तिजोरी में रखें।

* घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में मोर का पंख लगाने से भी घर में बरकत बढ़ती है।
* यदि घर की उत्तर-पश्चिमी कोने में रखें तो जहरीले जानवरों का भय नहीं रहता है।
* अपनी जेब या डायरी में मोर पंख रखने पर राहु दोष कभी प्रभावित नहीं करता है।
* नवजात बालक के सिर की तरफ चांदी की एक डिब्बी में भरकर उसके सिरहाने रखने से नजर नहीं लगती है।
* इसे पुस्तको में रखना भी बहुत शुभ माना जाता है

नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलें ऐसे :
भारतीय वास्तु और फेंगशुई के अनुसार क्रिस्टल बॉल में से ऐसी उर्जात्मक किरणे निकलती है जो हमारे वातावरण में फैले हुए नकारात्मक तत्वों एवं दोषों को समाप्त कर देती है। क्योंकि क्रिस्टल एक ऐसा यांत्रिक यंत्र है तो नकरात्मक एवं दोषपूर्ण उर्जा को सकारात्मक एवं दोष रहित ऊर्जा में परिवर्तित करता है। इसे हम अपने ऑफिस, घर, दुकान में रख सकते हैं। रेकी मास्टर अपने योग बल से इसकी ऊर्जा शक्ति को बढ़ा देते है। यदि कोई व्यक्ति बहुत लम्बे समय से बीमार है एवं काफी इलाज के बाद भी वह पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो पा रहा है तो किसी रेकी मास्टर अपने योग बल से चार्ज किए हुए उस बॉल का प्रयोग करने से वह व्यक्ति बीमारी से निजात पा सकता है। इसे लगाकर अधिक से अधिक प्रकाश को आकर्षित किया जा सकता है। ऑफिस में रखने से इससे पूरे दिन माहौल में ताजगी का अनुभव होता है। यह अपने आप में एक अद्भुत वस्तु है।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *