उत्तर बंगाल में वसंतोत्सव, दोलयात्रा की धूम

मदनमोहन को रंग लगाकर कूचबिहार वासियों ने शुरू किया वसंतोत्सव

कूचबिहार। कूचबिहार में वसंतोत्सव के आनंद में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आनंदित है। इस अवसर पर कूचबिहार के पारंपरिक मदनमोहन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है । परंपरा के अनुसार कूचबिहार के ठाकुर मदनमोहन को पहले अबीर लगाने के बाद ही कूचबिहार के लोग होली या अबीर का खेल शुरू करते हैं। राजा के काल से ही कूचबिहार में वसंतोत्सव इसी नियम को मान्यता दी गई है। इसी तरह से मदनमोहन मंदिर में दोल उत्सव होता रहा है। लिहाजा भीड़ सुबह से ही नजर आ रही थी।

वसंतोत्सव के रंग में रंगे उत्तर दिनाजपुर जिला वासी

उत्तर दिनाजपुर। आज वसंतोत्सव है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक अबीर के रंग में रंग गये। उत्तर दिनाजपुर जिले के कई स्थानों पर युवाओं द्वारा वसंत उत्सव मनाया गया। रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल व इस्लामपुर महकमा के कई स्थानों पर रंगों का त्योहार चल रहा है। उत्सव के आनंद में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार मीणा महकमा शासक किंगशुक माईती एवं पदाधिकारी व जिला वासी सभी आनंदित हो उठे।

वार्ड पार्षद से पंचायत सदस्य वसंत उत्सव के रंग में रंग गये जलपाईगुड़ी वासी

जलपाईगुड़ी। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में पार्षदों की उपस्थिति में नगर पालिका के वार्ड संख्या 16 व 14 सहित विभिन्न वार्डों में रंगारंग होली महोत्सव में सभी ने भाग लिया। पंचायत सदस्य ने आयोजक की भूमिका में रंगों के त्योहार पर सभी लोगों के लिए तोहफा रखा। पंचायत सदस्य ने अबीर के साथ स्थानीय लोगों के लिए मिठाई की भी व्यवस्था की थी। जनप्रतिनिधियों की इस तरह की व्यवस्था से गोमस्तापाड़ा की जनता काफी खुश हुए।

मंगलवार को अरविंद ग्राम पंचायत क्षेत्र के पंचायत सदस्य राजेश मंडल की पहल पर मोहल्ले में सभी लोगों ने जमकर होली खेली। स्थानीय निवासियों का दावा है कि राजेश मंडल ने स्थानीय लोगों के प्रति एक आदर्श जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाई। लोगों ने राजेश मंडल द्वारा सभी के साथ होली मनाने व इस विशाल आयोजन की सराहना की। रंगों के त्योहार के मौके पर स्थानीय लोगों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई।

वसंत उत्सव का लुत्फ उठा रहा पूरा जलपाईगुड़ी शहर

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी का पूरा शहर वसंत उत्सव का लुत्फ उठा रहा है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक सभी को खुशी में झूमते देखा जा गया। अलग-अलग चाय बागान क्षेत्रों से शुरू हुए रंगारंग उत्सव का लुत्फ उठाते शहर के हर वर्ग के लोग नजर आए। जलपाईगुड़ी शहर में जलपाईगुड़ी के विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों द्वारा वसंतोत्सव के मद्देनजर जुलूस निकाला गया। शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों पर घूमी। जलपाईगुड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में दोल उत्सव शुरू हो गया है।

कहीं प्रभात फेरी के माध्यम से वसंतोत्सव मनाया जा रहा है तो कहीं गायन-नृत्य के साथ। रंगों के उत्सव में आठ से अस्सी तक लोगों ने भाग लिया। नृत्य, गायन और अबीर के साथ गाना बजाकर वसंतोत्सव मनाया जा रहा है। साथ ही विभिन्न स्कूल, कॉलेज परिसर में भी वसंतोत्सव का आयोजन किया गया। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के दूसरे परिसर में छात्रों द्वारा रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संगीत और नृत्य के साथ-साथ वे एक-दूसरे को रंगों से रंग कर वसंतोत्सव मनाते नजर आये।

प्रभात फेरी के माध्यम से वसंतोत्सव का आयोजन

मालदा। मालदा शिल्पी संसद, जिला खेल संघ व मालदा कालीतला क्लब ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी के माध्यम से वसंतोत्सव का आयोजन किया। मंगलवार की सुबह मालदा शहर के डाकघर जंक्शन से सजी-धजी प्रभात फेरी ने शहर की परिक्रमा की और मालदा डीएसए मैदान पर समाप्त हुई। इंग्लिशबाजार नगरपालिका के अध्यक्ष कृष्णेंदु नारायण चौधरी, पार्षद काकली चौधरी, उद्यमी समिति के सदस्य प्रसेनजीत दास, मालदा शिल्पी संसद के सचिव मलय साहा और अन्य लोग सुबह प्रभात फेरी में शामिल हुए।

महिलाओं ने शांतिनिकेतन की शैली में पीली साड़ी पहनकर प्रभात फेरी में भाग लिया। प्रभात फेरी पर कलाकारों नेनृत्य पेश। बच्चों ने भी गीत की ताल पर डांस किया।शहर भ्रमण के बाद सुबह की फेरी मालदा डीएसए मैदान पर समाप्त हुई। वहां दोल उत्सव का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *