Shot dead

उत्तर दिनाजपुर : रायगंज में टीएमसी कार्यकर्ता को मारी गोली

रायगंज: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में इटाहार थाना अंतर्गत साहाभिटा इलाके में मंगलवार शाम तृणमूल पंचायत सदस्य के दामाद 30 वर्षीय टीएमसी कार्यकर्ता तन्मय सरकार को गोली मार दी गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तन्मय दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमुंडी थाना अंतर्गत देवखंडा इलाके में रहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तन्मय ने पिछले ग्राम पंचायत चुनाव में अपने ससुर देवकुमार सरकार के लिए प्रचार किया था।

तब से कथित तौर पर तन्मय को धमकाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, तृणमूल कार्यकर्ता साहाभिटा इलाके में अपने ससुराल से शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके ससुराल से सिर्फ दो किमी दूर बदमाशों के एक समूह ने उस पर हमला कर दियी। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

गोली लगने से घायल तन्मय को पहले इटाहार ब्लॉक अस्पताल और बाद में रायगंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि तन्मय पर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया था। मंगलवार देर रात तक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तन्मय का ऑपरेशन किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक तन्मय की शारीरिक स्थिति गंभीर है।

यह भी पढ़ें:  भारत में हर 2 साल में बढ़ते हैं डेंगू के मामले - केंद्र सरकार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *