यूक्रेन संकट के बीच अमेरिका, फ्रांस के रक्षा मंत्री ने नाटो को मजबूत करने पर चर्चा की

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने यूक्रेन संकट के बीच नाटो सहयोगियों एवं गठबंधन को मजबूत करने की जरूरत पर फोन पर चर्चा की। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने यह जानकारी दी।किर्बी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन तृतीय ने आज फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली से फोन पर बात की। उन्होंने संभावित रूसी हमले का सामना करने के लिए नाटो सहयोगियों की एकता प्रदर्शित करने और गठबंधन को मजबूत करने की निरंतर जरूरत पर भी चर्चा की।”

किर्बी ने कहा ऑस्टिन और सुश्री पार्ली ने पश्चिम सीमा और बेलारूस में रूस की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर चर्चा की। अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने नाटो के पूर्वी हिस्से के नजदीक और साहेल में आतंकवाद विरोधी प्रयासों में नेतृत्व की भूमिका के लिए फ्रांस को धन्यवाद दिया। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने यूक्रेन पर हमले की तैयारी के लिए रूस पर सैनिकों और सैन्य उपकरणों को सीमा पर इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करने का फैसला करता है तो अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंधों को लगाने की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *