Images 2022 01 25T165237.983

महिला हॉकी एशिया कप में भारत ने चीन को हराकर जीता कांस्य पदक

मस्कट। भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां तीसरे और चौथे स्थान के मैच में चीन पर 2-0 से शानदार जीत के साथ महिला हॉकी एशिया कप 2022 में कांस्य पदक अपने नाम किया। युवा फॉरवर्ड शर्मिला देवी (13) और अनुभवी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर (19) के गोलों ने सविता पुनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम को तीसरे स्थान पर एशिया कप अभियान समाप्त करने में मदद की। मैच की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रही। दोनों ही टीमों ने आक्रामक तरीके से हॉकी खेली और एक-दूसरे के स्ट्राइकिंग सर्कल में सेंध लगाने की कोशिश की। दाेनों ही टीमों ने अच्छा अटैक और बचाव किया।

भारत और चीन दोनों ने गोल करने के संभावित अवसर बनाए, यहां तक कि पेनल्टी कार्नर भी अर्जित किए, लेकिन दोनों ही इसे गोल में तब्दील करने से चूक गए। एक समय पर पहला क्वार्टर गोल रहित जाता दिख, लेकिन 13वें मिनट में भारतीय टीम की मेहनत रंग लाई। युवा फॉरवर्ड शर्मिला ने गुरजीत के शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक पर गेंद को गोल की ओर धकेला, लेकिन चीनी डिफेंस ने इसे रोक लिया, हालांकि वह गलती कर बैठा और भारत को पेनल्टी कार्नर मिल गया, जिसे शर्मिला ने गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें:  नेता प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति में ममता का फैसला : पूर्व डीजी वीरेंद्र होंगे मुख्य सूचना आयुक्त

पहला क्वार्टर इसी स्कोर पर समाप्त हुआ। पहले गोल से जोश में आई भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भी आक्रामक तरीके से की। परिणामस्वरूप चार मिनट बाद 19वें मिनट में भारत ने पेनल्टी कार्नर अर्जित किया, जिसे गुरजीत ने शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने आक्रामक तरीके से खेलना जारी रखा और कप्तान सविता पुनिया ने डिफेंस को मजबूत रखा और यह सुनिश्चित किया कि मैच खत्म होने तक कोई गोल न हो और वह ऐसा करने में कामयाब भी रहीं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  एशेज 2023 || इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  #Ranji Trophy : यूपी के खिलाफ बंगाल छह विकेट से जीता
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − four =