CU calcutta University

45 वर्ष से ऊपर के सभी कर्मचारियों को टीका लगवाएगा कलकत्ता विश्वविद्यालय

कोलकाता। Corona in Bengal : बंगाल में कोविड-19 मामलों के अचानक बढ़ जाने के मद्देनजर कलकत्ता विश्वविद्यालय 45 साल से अधिक उम्र के अपने सभी कर्मचारियों को टीका लगवाने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। कुलपति सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने शनिवार को कहा कि यह बेहद संक्रामक वायरस से बचने के लिए तथा यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि 45 वर्ष से अधिक के कर्मचारियों को इसका जोखिम नहीं हो।

कुलपति ने कहा कि टीकाकरण अभियान के लिए निधि विश्वविद्यालय उपलब्ध कराएगा और यह दो परिसरों में होगा। एक केंद्र राजाबाजार साइंस कॉलेज में होगा जहां 27 और 30 अप्रैल को टीकाकरण किया जाएगा जबकि दूसरा केंद्र बालीगंज साइंस कॉलेज कैंपस होगा जहां 28 और 29 अप्रैल को टीकाकरण होगा।

विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि टीका लगवाने के लिए सबको व्यक्तिगत तौर पर सहमति देनी होगी।विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कलकत्ता विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल का एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय है जिसने अपने कर्मचारियों के लिए पूर्ण टीकाकरण अभियान को चुना है।

यह भी पढ़ें:  न्यू ईयर पार्टी सांग 'मिश्रा जी वाला हैप्पी न्यू ईयर 2022'

प्रवक्ता ने कहा, “कक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं लेकिन कुछ कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों के लिए आना पड़ता है। हमने कोरोना वायरस के दोबारा प्रसार के बाद आने वाले कर्मचारियों की संख्या आधी कर दी है लेकिन प्रशासनिक कार्यों के लिए हम कार्यालय को बंद रखने का जोखिम नहीं ले सकते हैं।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सेव नेचर सेव फ्यूचर के नारे के साथ सिलीगुड़ी से गोरुमारा तक निकाली गयी साइकिल रैली
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 19 =