IMG 20210424 WA0008

सांतरागाछी में हावड़ा सिटी पुलिस ने कोरोना के खतरे के बीच चलाया जागरुकता अभियान।

उमेश तिवारी, हावड़ा : दुनिया के साथ-साथ अपने देश को भी कोरोना वायरस से फैली महामारी ने हिला कर रख दिया है। इस समय देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य में आपातकाल की स्थिति है, ऐसी चुनौती देश के सामने शायद ही कभी आई होगी। जब इस तरह की चुनौती आती है तो उससे मुकाबला करने के लिए अलग-अलग स्तर पर नये-नये मापदंड भी तय करना पड़ते हैं।

एक तरफ इस महामारी से निपटने की जिम्मेदारी डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बखूबी संभाल रखी है तो दूसरी ओर आपदा की इस घड़ी में देश की शान्ति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। इसके साथ ही पुलिस कोरोना से बचाव के रास्ते भी बताती नजर आती है।

इसी कड़ी में आज कोरोना के आतंक के बीच हावड़ा सिटी पुलिस की ओर से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। कोना ट्रैफिक गार्ड के तत्वावधान में सांतरागाछी बस स्टैंड में स्थानीय लोगों और बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया गया। इस मौके पर खास तौर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Bengal Live Update : बैंक हड़ताल पर जनता को दी बधाई

हावड़ा सिटी पुलिस के डीसी ट्रैफिक अर्नब दास। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों में मास्क और सैनिटाइजर वितरण करने का काम हावड़ा सिटी पुलिस की ओर से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी इसी मार्च-अप्रैल में कोरोना ने आतंक बरपाया था। इस बात की जानकारी हर लोगों को है।

इसके बावजूद लोगों में कोरोना के प्रति कोई जागरूकता नहीं है। कोरोना के खतरे के प्रति कोई जागरूकता दिखाई नहीं पड़ रही है। उन्होंने आने जाने वाले हर व्यक्ति से मास्क पहनने और सैनिटाइजर का उपयोग करने का निवेदन किया। इस मौके पर कोना ट्रैफिक गार्ड के कई पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  लॉकडाउन खत्म होने के बाद काम पर जाना पसंद करेंगी श्रुति हसन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी को लेकर दिए गए बयान पर भड़की TMC, हिमंत सरमा को कहा दल बदलू नेता

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =