डीए की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष मंच ने ममता सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • शनिवार से भूख हड़ताल करने की दी धमकी

कोलकता। महंगाई भत्ता की मांग को लेकर कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों ने अब राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय ले लिया है। संग्रामी जौथा मंच (संयुक्त संघर्ष मंच) ने अब अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू करने की धमकी दे दी है।

दरअसल, महंगाई भत्ता समेत कई मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे सरकारी कर्मचारी संगठन संग्रामी जौथा मंच (संयुक्त संघर्ष मंच) के आंदोलन के 358 दिन बीत चुके हैं। आंदोलनकारियों ने राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर बकाया डीए की मांग कर चुके है।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी गुहार लगा चुके है। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने केंद्र सरकार को अपनी मांगों से भी अवगत कराया, फिर भी अभी तक कुछ काम नहीं हुआ है।

सरकारी कर्मचारी संगठन संयुक्त संघर्ष मंच ने सामूहिक मार्च का आह्वान किया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि आज हावड़ा, सियालदह और हाजरा मोड़ से तीन जुलूस धर्मतला में शहीद मीनार आएंगे।

United Sangharsh Manch opens front against Mamta government regarding demand of DAअगर आज मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि आंदोलनकारियों यानि हमलोगो से नहीं मिलता है तो शनिवार से दोबारा भूख हड़ताल पर हमलोग जायेंगे।

इससे पहले संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्यों ने 42 दिनों तक भूख हड़ताल की थी। राज्यपाल के अनुरोध पर प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल ख़त्म कर दी थी.साथ ही आंदोलनकारियों ने इस महीने की 29 तारीख से लगातार हड़ताल की चेतावनी दी है।

आज 19 जनवरी संयुक्त मंच ने भव्य मार्च का आयोजन किया है। मार्च मुख्य रूप से तीन दिशाओं, सियालदह, हावड़ा स्टेशन, हाजरा जंक्शन से आएगा। ये तीनों जुलूस मातंगिनी हाजरा के मंच पर एक साथ आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *