हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने रिसड़ा में बांटा तिरंगा

हुगली। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। हुगली जिले के रिसड़ा शहर में भाजपा नेता हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहरवासियों में तिरंगा वितरित कर रहे हैं। रिसड़ा नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद शशि सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने वार्ड में अब तक सैकड़ों लोगों के बीच तिरंगा वितरित किया है।

सोमवार को भी वे अपने वार्ड में तिरंगा वितरण का कार्यक्रम जारी रखेंगी। वहीं रिसड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद मनोज सिंह ने बताया कि वे अपने कार्यालय से अपने वार्ड के लोगों में तिरंगा वितरित कर रहे हैं। अब तक उनके वार्ड के सैकड़ों लोग उनके कार्यालय से तिरंगा प्राप्त कर चुके हैं।

वहीं रिसड़ा नगर पालिका के 19 नंबर वार्ड के भाजपा नेता विजय उपाध्याय ने कहा कि अपने इलाके में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में वे जोर-शोर से लगे हुए हैं। बड़ी संख्या में उन्होंने इस वर्ष अपने वार्ड के लोगों के बीच तिरंगा वितरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *