उलुबेरिया : कूड़े के ढेर में मिले 17 नवजात भ्रूण, मचा हड़कंप

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा के जिले के उलुबेरिया में कूड़े के ढेर में 17 नवजात भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। ये भ्रूण उलुबेरिया नगरपालिका के वार्ड नंबर 31 के बनितला खान पाड़ा के ड्रंपिंग ग्राउंड से बरामद किये गये। स्थानीय सूत्रों के अनुसार नगरपालिका के सफाई कर्मचारी कूड़ा-करकट हटाने और उसे साफ करने के लिए गए थे। वहीं उन्हें नवजात भ्रूण मिले हैं। बता दें कि 17 नवजात भ्रूणों में से 10 लड़कियां और सात लड़के हैं। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है। बता दें कि उलुबेरिया में डेढ़ किलोमीटर के दायरे में करीब 30 निजी अस्पताल हैं।

स्थानीय लोगों की आशंका है कि गर्भपात के बाद भ्रूण को डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया गया था। बरामद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए उलुबेरिया अस्पताल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह उलुबेरिया नगरपालिका के वार्ड नंबर 31 में नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में कई नवजात शिशुओं और भ्रूणों को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

खबर मिलते ही पुलिस व उलुबेरिया नगर पालिका के उपाध्यक्ष व वार्ड नंबर 31 के पार्षद इमानुर रहमान मौके पर पहुंचे और उनके आसपास विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि ये सभी नवजात शिशु और भ्रूण लंबे समय से डंपिंग ग्राउंड में पड़े थे। कुत्ते इन्हें लेकर आसपास के इलाके में घूम रहे थे। नगरपालिका को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *