IMG 20210511 WA0001

Howrah News : लड़की से छेड़खानी मामले को लेकर दो गुटों में संघर्ष, एक की मौत

उमेश तिवारी, हावड़ा : सोमवार की रात एक लड़की से छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर शिवपुर थाना के पुलिस लाइन के पास काफी तनाव फैल गया। शिवपुर थाना इलाके में पुलिस लाइन के नजदीक कई दुकानो, एटीएम काउंटर व गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, पुलिस को जानकारी मिलते ही विशाल पुलिस वाहिनी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पहुंची।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर हावड़ा के सलकिया की रहने वाली एक लड़की मोबाइल मसाज का काम करती है। इस महिला को फोन करके पिछले कई दिनों से शिवपुर इलाके के कुछ युवक काफी परेशान किया करते थे। जब परेशानी अधिक बढ़ गई तो लड़की ने सारी घटना अपने परिवार वालों को बताई। परिवार के लोग पूरी घटना जानने के बाद सोमवार रात लड़की अपनी दीदी के साथ शिवपुर थाने लिखित शिकायत करने को पहुंची।

जैसे ही यह खबर आरोपी युवकों तक पहुंची तो इन लोगों ने फोन करके बात को आपस में समझाने के लिए उन्हें बुलाया। जब शिवपुर के एक नामी मॉल के नजदीक लड़की और उसकी दीदी पहुंची तो युवकों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया व गाली गलौज शुरू कर दी। वहीं उसके साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है।
इस घटना का इलाके के कुछ स्थानीय युवकों के द्वारा जब विरोध किया गया तो उन लोगों के साथ मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हुई।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में हल्की बारिश ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज

पूरी घटना शिवपुर पुलिस लाइन के नजदीक हुई जहां लाडी डंडे को लेकर एक सौ से अधिक लोग रास्ते पर निकल पड़े। पुलिस लाइन के सामने ईटों की बारिश शुरू हो गई। कई गाड़ियां, एटीएम और बाइक में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस घटना में कई लोगों के आहत होने की खबर है। शिवपुर थाना पुलिस नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस और रैफ को उतारा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को हुए इस घटना में गुड्डू चौरासिया नामक एक युवक को दूसरे गुट के लोगों ने इतना मारा कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

सुबह जैसे इस घटना की खबर स्थानीय लोगों को मिली उन्होंने जीटी रोड को अवरोध कर दिया। पुलिस के लाख समझाने बुझाने पर भी वे अवरोध हटाने के लिए तैयार नहीं है। वहीं शिकायत मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल: दक्षिण 24 परगना में बाघ का आतंक, दहशत में लोग

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कश्मीर में पाकिस्तानी से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + sixteen =