कॉलेज के दो समलैंगिक छात्रा गिरफ्तार

मालदा। ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने कॉलेज के दो समलैंगिक छात्राओं को गिरफ्तार किया है। कूचबिहार और अलीपुरद्वार के दो समलैंगिक कॉलेज की छात्रा घर से भाग गई और मालदा के एक तीन सितारा होटल में शरण ली। लेकिन उस होटल में दोनों छात्राओं के असंगत बातचीत से संदेह हुआ। इसके बाद होटल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। दोनों छात्राओं ने अपने गहरे प्रेम संबंधों के बारे में पुलिस को साफ-साफ बताया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों छात्राओं के परिजनों से संपर्क किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनाली दास का घर अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा इलाके में है। वहीं दूसरी द्वितीय वर्ष की छात्रा कनिका मंडल का घर कूचबिहार जिले के तूफानगंज इलाके में है। बुधवार को होली की रात कॉलेज के दोनों छात्राओं ने अपने घर से भागकर मालदा आ गई। ओल्ड मालदा के एक थ्री स्टार होटल में दो छात्राओं के अनुचित वार्तालाप को लेकर होटल प्रशासन को शक हुआ। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस दो छात्रों को पकड़कर अपने साथ ले गई।

कॉलेज छात्रा सोनाली दास ने कहा, हम दोनों फुटबॉल खेलते हैं। फुटबॉल के मैदान दोनों का परिचय हुआ है। इसके बाद से रिश्ता धीरे-धीरे विकसित होता गया। हम लंबे समय से प्यार में हैं। इसलिए हम घर वापस नहीं जाना चाहते हैं। दूसरी कॉलेज छात्रा कनिका मंडल ने कहा कि आठ महीने पहले उसकी शादी हुई थी। लेकिन किसी तरह वह अपनी ससुराल से भाग निकली।

क्योंकि वह सोनाली के साथ पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं। परिवार हमें लेने आ रहा है। लेकिन हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। आज समलैंगिकता कोई अपराध नहीं है। कानून समलैंगिक को मान्यता दे चुकी है। ओल्ड मालदा थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों के घर के लोगों को सूचना दे दी गई है। उन दोनों छात्रों को उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *