Tripura Chief Minister Manik Saha expressed concern about Sandeshkhali

संदेशखाली को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जताई चिंता

  • मालदा में पार्टी समर्थकों के साथ करेंगे बैठक

Kolkata Hindi News, सिलीगुड़ी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने संदेशखाली की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। वह गुरुवार को अगरतला हवाई मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वह सड़क मार्ग से मालदा के लिए रवाना हो गये। मालदा में लोकसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक है।

कहा जा सकता है कि चुनाव प्रचार की शुरुआत उन्हीं के द्वार मालदा में होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक वह पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। वह शुक्रवार को त्रिपुरा लौटें जाएगी। इस बीच बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने  संदेशखाली की स्थिति पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में चुनाव प्रचार शुरू कर चुके है।  बंगाल के शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने  संदेशखाली जैसी घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Note : यह खबर न्यूज़ एशिया एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है। इसके कंटेंट के लिए कोलकाता हिन्दी न्यूज जिम्मेदार नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *