Images 2022 04 16T235100.106

बंगाल में तृणमूल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, बिहार में राजद को मिली जीत

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल में लोकसभा और विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ कांग्रेस और बिहार में राजद प्रत्याशी को उपचुनावों में जीत मिली हैं। शनिवार को हुई मतगणता के बाद जारी चुनाव परिणाम में पश्चिम बंगाल में लोकसभा की और विधानसभा की सीट पर तृणमूल कांग्रेस, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बिहार में राजद प्रत्याशी को उपचुनावों में जीत हासिल हुई हैं। इन सभी सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।

पश्चिम बंगाल में सुश्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) ने राज्य में बादशाहत को बरकरार रखते हुए उप चुनावों में दोनों ही सीटों पर विपक्षी पार्टियों को परास्त किया है। राज्य की आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव में तृणमूल के उम्मीदवार ‘बिहारी बाबू’ शत्रुध्न सिन्हा को जीत मिली है जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो विजयी हुए हैं। शनिवार को आए नतीजों में तृणमूल ने बर्धमान जिला की आसनसोल लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से छीन ली।

सिन्हा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को दो लाख से ज्यादा मतों से पराजित किया। वहीं गायक से राजनीतिज्ञ बने सुप्रियो ने बालीगंज विधानसभा सीट पर वाम मोर्चा उम्मीदवार सायरा शाह हलीम को 20,038 मतों से पराजित किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शनिवार को उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें:  विधानसभा में शुभेंदु ने कहा : रात के अंधेरे में होती है जेयू में ड्रग्स की सप्लाई

सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर कहा, “मैं तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशियों को निर्णायक जनादेश देने के लिए आसनसोल संसदीय क्षेत्र और बालीगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूँ। हम इसे अपने मा-माटी-मानुष संगठन के लिए अपने लोगों का हार्दिक रूप से शुभ नव वर्ष का उपहार मानते हैं। हम पर फिर से भरोसा करने के लिए मतदाताओं को सलाम।”

वहीं महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को हराकर जीत हासिल हासिल की। कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती जयश्री जाधव ने कोल्हापुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सत्यजीत उर्फ नाना कदम को 18,901 वोटो से पराजित किया। यह सीट कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव की दिसंबर 2021 में निधन के बाद रिक्त हुयी थी। श्रीमती जाधव इस सीट से विधायक बनने वाली पहली महिला प्रत्याशी हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में महाविकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार जयश्री जाधव का जीत राज्य तथा देश में एक मिसाल है। पटोले ने उप चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोल्हापुर राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की भूमि है। समाजिक समानता तथा सद्भाव वाले इस भूमि पर धार्मिक नफरत फैलाने वालों की कोशिश कभी सफल नहीं होंगी।

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के कोमल जंघेल को लगभग 20 हजार मतों से शिकस्त देकर पार्टी का परचम लहराया।
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में खैरागढ़ सीट पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के देवव्रत सिंह विजयी हुए थे। कुछ समय पहले उनके निधन के कारण यह सीट रिक्त हुयी थी। बिहार विधानसभा की बोचहां (सुरक्षित) सीट के उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार अमर पासवान ने एकतरफा मुकाबला जीत लिया है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल: नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों का SSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, राजद के अमर पासवान ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की बेबी कुमारी को लगभग 36653 मतों के अंतर से पराजित किया है। राजद ने यह सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से छीनी है। वीआईपी की प्रत्याशी गीता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं । राजद प्रत्याशी अमर पासवान को लगभग 82562 मत मिले हैं जबकि भाजपा की प्रत्याशी बेबी कुमारी को 45909 और वीआईपी की गीता कुमारी को 29279 मत मिला। राजद के अमर पासवान पूर्व विधायक स्व. मुसाफिर पासवान के पुत्र हैं । मुसाफिर पासवान के असामयिक निधन के कारण रिक्त हुई बोचहां (सु) सीट के लिए उपचुनाव कराया गया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  नवोदित मॉडल व एक्ट्रेस वैशाली भाऊरज़ार के बढ़ते कदम
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =