Vlcsnap 2023 02 19 19h31m46s138

उत्तर दिनाजपुर गोलीकांड के बाद तृणमूल जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी

उत्तर दिनाजपुर। तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने पंचायत चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को चेताया कि पंचायत चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को ही पार्टी का नेता स्वीकार किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी होने के बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े होने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस, आईटीटीयूसी, छात्र, युवा और महिला ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया है।

उनके नामांकन के बाद अगर कोई यह सोचता है कि मैं उन्हें स्वीकार नहीं करता तो ऐसा नहीं किया जा सकता। उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर प्रखंड के अघ्दिमती खूंटी क्षेत्र में रविवार को तृणमूल कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल मौजूद थे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में रहकर पार्टी के खिलाफ नहीं जा सकते है। पंचायत चुनाव में पार्टी द्वारा चयनीत प्रत्याशी को स्वीकार किया जाए। उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर ब्लॉक के मदनीचक गांव में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस का गुटिय विवाद छिड़ा था।

यह भी पढ़ें:  बंगाल की खबरें || क्रिसमस पर आलमपुर कैथोलिक चर्च में उमड़ी भीड़

तृणमूल कांग्रेस के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में जैनगांव ग्राम पंचायत सदस्य के भतीजे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गोली लगने से घायल हो गए। जिस इलाके में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कानून को हाथ में लिया वह इलाका काफी उत्तेजित हो गया। जिलाध्यक्ष द्वारा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि आप में से कोई भी कानून हाथ में नहीं लेगा। वरना किसी को बख्सा नहीं जायेगा। कानून से उपर कोई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *