Slg President

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 93वीं जयंती पर उन्हें दी गयी श्रद्धांजलि

सिलीगुड़ी। ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से विख्यात भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आज 93 वीं जयंती है। इस अवसर पर पूरे देश के साथ सिलीगुड़ी में भी कार्यक्रम आयोजित की गयी। सिलीगुड़ी नगर निगम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की 93वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर नगर निगम में उनकी तस्वीर पर मेयर गौतम देव के साथ ही नगरनिगम के अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण किया।

प्लांट साइस में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में देश भर में 9वां स्थान प्राप्त कर नयनिका ने सिलीगुड़ी को किया गौरवान्वितSlg Nayanika

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा नयनिका गुहा ने प्लांट साइस में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में देश भर में 9वां स्थान प्राप्त किया है। इस तरह से नयनिका गुहा ने सिलीगुड़ी का नाम देश भर में रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से आज नयनिका को इस उपलब्धी के लिए स्मृती चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मेयर गौतम देव ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मेयर गौतम देव ने स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया।

स्वयंसेवी संगठन बाबा लोकनाथ मिशन द्वारा जरूरतमंदों में नये वस्त्र वितरणSlg Bastra 3

सिलीगुड़ी। दुर्गापूजा के साथ ही पूरे बंगाल में उत्सवों का मौसम शुरू हो गया है। इस अवसर पर नये कपड़े पहनने का भी रिवाज है। लेकिन जरूरतमंद, असहाय व दिव्यांगों का मन उदास ही रहता है। इसे देखते हुए विभिन्न समाजसेवी संगठन जरूरतमंदों के बीच नये वस्त्र वितरण के लिए आगे आते हैं।

रविवार को सिलीगुड़ी के दागापुर स्थित बाबा लोकनाथ मंदिर परिसर में, स्वयंसेवी संगठन बाबा लोकनाथ मिशन द्वारा जरूरतमंदों में नये वस्त्र वितरण किये गये। इस अवसर पर मेयर गौतम देव व संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *