Harrash girl

बंगाल के शांतिनिकेतन में आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हांसखाली में लड़की से दुष्कर्म का मामला अभी सुलझा नहीं कि बीरभूम जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ कम से कम पांच लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किये जाने की घटना सामने आई है। उस लड़की के साथ यह अपराध तब किया गया जब वह गांव के मेले से घर लौट रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब गुरुवार रात शांति निकेतन थाना क्षेत्र के आदित्यपुर में एक चरक मेले से नाबालिग और उसका प्रेमी वापस आ रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लोगों ने लड़की के प्रेमी की पिटाई की और उसे नदी के किनारे ले गए जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़की का बोलपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपी के स्केच बनाने के लिए उससे मदद मांग रही है। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक रूप से ऐसा लगता है कि आरोपी बीरभूम के बाहर के थे और ग्रामीण मेले में घूमने और दर्शन करने आए थे। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के आला अधिकारी शांतिनिकेतन के एक गांव में लड़की के घर के भी गए।

यह भी पढ़ें:  अखिल गिरी मामले पर सांसद सौमित्र ने राज्यपाल की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *