Images 2023 07 08T162423.347

बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान ज़बरदस्त हिंसा; 16 की मौत

Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के दौरान जबरदस्त हिंसा का दौर जारी है। पूरे राज्य में जगह-जगह हिंसा, टकराव और आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। बंगाल में शनिवार की सुबह सात बजे से पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के दौरान हुई हिंसा में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हैं। इसके अलावा हिंसा की चपेट में आने से एक निर्दलीय पार्टी के समर्थकों की भी मौत हो गई है।

बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा
पंचायत चुनाव को लेकर बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें लगातार मिल रही है। शनिवार की सुबह सात बजे से पंचायत की 74 हजार सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के दौरान कई जगहों पर जबरदस्त हिंसा भी शुरू हो गई। बंगाल में अलग-अलग इलाकों में पत्थरबाजी, आगजनी के साथ-साथ लूटपाट की वारदातें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस-वाम का गठजोड़ पलटेगा 2021 के चुनाव में बाजी : अधीर

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कांग्रेस और तृणमूल के बीच झड़प में सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता बाबर अली की जान चली गई। वोटिंग शुरू होते ही कूचबिहार में पोलिंग सेंटर में तोड़फोड़ की गई और मतपत्र लूट कर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया है। वहीं, हिंसा के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बड़ी तादाद में फोर्स को तैनात किया गया है।

ममता सरकार की आलोचना
इस पूरे मामले में ममता सरकार की आलोचना की जा रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल हिंसा पर कहा कि बंगाल में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। राहुल गांधी खामोश हैं क्योंकि उनको ममता बनर्जी से गठबंधन करना है। उन्होंने हिंसा पर मल्लिकार्जुन खड़गे की चुप्पी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपोजिशन पूरी तरह चुप है और इस पर कोई रिएक्शन नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसा क्या है कि ममता के साथ की बंगाल के हर चुनाव में हिंसा क्यों होती। बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी ने हिंसा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल के अंदर लोकतंत्र को बचाने के लिए मुझे जो भी करना होगा वो सब मैं करूंगा। उन्होंने कहा कि यहां इलेक्शन के नाम पर हिंसा हो रही है।

यह भी पढ़ें:  एक जनवरी को बेलूर मठ में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक पर कूचबिहार में हमला भाजपा की साजिश है- उदयन गुहा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eight =