प्रेम जाल में फंसाकर युवतियों से कराता था देह व्यापार, पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर

कोलकाता : ग्रामीण इलाकों की लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे देह व्यवसाय कराने वाले एक तस्कर को कोलकाता के बड़ाबाजार से गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु पुलिस के अनुरोध पर पोस्ता थाने की पुलिस ने उसे बड़तल्ला इलाके से पकड़ा है। अभियुक्त का नाम प्रफुल्ल नायक (30) है। वह ओडिशा के बालासोर का रहनेवाला है। बांग्लादेश की लड़कियों बेंगलुरु में ले जाकर बेचता था पुलिस सूत्रों के अनुसार बेंगलुरु में अभियुक्त के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज है। कुछ महीने पहले बेंगलुरु पुलिस ने एक फ्लैट से कई लड़कियों का उद्धार किया था। उनमें एक लड़की बंगाल और एक बांग्लादेश की रहनेवाली थी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रफुल्ल नायक ने उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर वहां पर ले जाकर देह व्यवसाय के दलदल में धकेल दिया था। वहीं एक अन्य युवती ने मानव तस्करों के हाथों में प्रफुल्ल द्वारा बेचे जाने का आरोप लगाया। यही नहीं जांच क दौरान पुलिस को पता चला कि प्रफुल्ल कुख्यात मानव तस्कर है। वह बंगाल और बांग्लादेश में मौजूद अपने एजेंट व साथियों की मदद से गरीब लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर बेंगलुरु सहित अन्य शहरों में ले जाकर बेच देता है। इसके बाद से ही पुलिस ने उसकी तलाश चालू कर दी। बेंगलुरु पुलिस की डर से प्रफुल्ल भागकर पहले अपने गांव ओडिशा पहुंचा।

वहां पर भी बेंगलुरु पुलिस के पहुंचने पर बीते एक सप्ताह से बड़ाबाजार में छिपा हुआ था। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने पोस्ता थाने की पुलिस को उसे गिरफ्तार करने का अनुरोध किया। बेंगलुरु पुलिस के निवेदन पर पोस्ता थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बेंगलुरु पुलिस को सौंप दिया। बेंगलुरु पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वापस चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *