Horoscope

इन राशि वालों के लिए अच्छा है आज का दिन, देखें यहां

मेष: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। काम-काज में सुविधा बढ़ेगी, उत्तरदायित्व बढ़ेगा। आपको जो नया काम दिया जाएगा, उसे ढंग से सम्भाल पाएंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा। आज मन की एक प्रमुख चिंता कम हो जाएगी। मित्रों से सहयोग बढ़ेगा। शाम के समय किसी सामूहिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। एक महत्वपूर्ण काम हो जाने की खुशी रहेगी। खर्चा बहुत ज्यादा है। एक तरफ लाभ दिखेगा तो दूसरी तरफ खर्चा भी बढ़ता हुआ दिखेगा। खर्चों पर आप नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। आज एक नया खर्चा और करना पड़ जाएगा। साझा भाव से काम करने में लाभ है। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करें।

वृष: आज खर्चा और आय में तालमेल नहीं बैठा पाएंगे। पहले खर्चा करना पड़ेगा और बाद में लाभ का होने का इंतजार करते रहेेंगे। दैनिक काम-काज में सुविधा बढ़ेगी। एक मुख्य बाधा का निवारण होगा, जिससे व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में तेजी आएगी। कोई नई संधि या सहयोग की बात उठेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। आपकी कार्य क्षमता तेजी से सुधरेगी और उच्चकोटि का काम कर पाएंगे। किसी खास घटना से मन में उत्साह रहेगा। व्यवसाय में विरोधी लोगों को आप परास्त कर पाएंगे। भाग्य साथ दे रहा है। आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जो आपको काफी आगे बढ़ाएगा।

मिथुुन: व्यावसायिक मामलों में आज बहुत प्रगति होगी। आपके किए गए कार्य का अच्छा परिणाम आएगा। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। लाभ का कोई नया अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से सुधार की कोशिश कामयाब हो जाएगी। भागीदारी के मामलों में आज बड़ी सफलता मिल सकती है। मिल बैठकर कई समस्याओं का समाधान निकल आएगा। संतान की समस्या का कोई समाधान निकल सकता है। आपको किसी अन्य का सहयोग लेना पड़ सकता है। माता के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता के भी व्यवसाय में लाभ होगा और उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। अगर आपने वार्ता में कौशल दिखाया तो तुरन्त लाभ होगा।

कर्क: निजी रिश्तों में एक अच्छा मोड़ आ सकता है। आपका सम्मान बढ़ेगा और आपकी बात की रक्षा होगी। नौकरी के मामलों में थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। भूमि-भवन के मामलों में बहुत जल्दी करने की आवश्यकता नहीं है परन्तु यदि किसी विक्रय का दबाव आए तो मौके का फायदा उठा सकते हैं। जहां आप काम कर रहे हैं, वहां सुविधाओं को लेकर थोड़ी सी समस्या हो सकती है परन्तु शाम तक कोई न कोई समाधान निकल आएगा। भाई-बहिन के लिए दिन अच्छा है, उनसे मिलना-जुलना होगा। समस्याओं को हल करने की तरफ आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  18 जुलाई 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

सिंह: किसी खास पल से मन में उत्साह आ जाएगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई नया कार्य प्रस्ताव मिले तो उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। नया उत्तरदायित्व दिया जा सकता है, आपको उससे लाभ होगा। आवश्यकता के अनुसार कार्य-प्रणाली में संशोधन कर लें। साझा भाव से काम करने का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के व्यवसाय पर दबाव कम हो जाएगा। लेन-देन को लेकर कोई विशेष कोशिश करनी पड़ेगी। हो सकता है कि किसी के सहयोग से समस्या हल हो जाए। आज कई नए लोगों से मिलना-जुलना होगा और व्यवसाय संबंधी किसी बात को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है।

कन्या: जीवनसाथी के काम-काज में लाभ होगा। अचानक लाभ की स्थितियां बनेंगी। कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। वाहन संबंधी सुख-सुविधा बढ़ेगी। कोई नई व्यावसायिक वार्ता चल सकती है। संतान को लेकर मन की एक चिंता कम हो जाएगी। संतान के काम-काज में प्रगति होगी। आपकी नौकरी या व्यवसाय में एक प्रमुख बाधा का निवारण होगा। दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी। यात्रा योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आज भाग्य साथ दे रहा है। व्यवसाय की नीतियों में परिवर्तन लाभ दे सकता है। भागीदारी के मामलों में वार्ता का कौशल आपको लाभ दे सकता है, अपना पक्ष ढंग से प्रस्तुत करें।

तुला: व्यक्तिगत रिश्तों में थोड़ा तनाव की स्थति हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में दोपहर बाद तक तो स्थिति ठीक रहेगी, आपको बहुत सावधानी के साथ व्यवहार करना चाहिए। आज आर्थिक दबाव रहेगा, धन-लाभ होता-होता भी रह जाएगा। ऋण -प्रबंध के लिए काफी कोशिश करनी होगी। आपके खर्चे दब नहीं रहे हैं, नीतियों में परितर्वन लाना ही आवश्यक होगा। आज धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। अच्छा साहित्य पढऩे से मन को शांति मिलेगी। घरेलू वातावरण में भी सुधार लाने के लिए आपको विशेष कोशिश करनी होगी। किसी निकट रिश्तेदार के व्यवहार से हैरानी होगी। आज यात्रा का त्याग कर दें।

वृश्चिक: काम-काज की गति तेज हो जाएगी। एक प्रमुख बाधा का निवारण हो जाएगा। दैनिक आय बढ़ेगी। विस्तार योजनाओं में सफलता बढ़ेगी। व्यवसाय में विरोधी लोगों में से एक परास्त हो जाएगा और इससे आपको बहुत मदद मिलेगी। संतान की तरफ से प्रसन्नता मिल सकती है। उनके काम-काज में वृद्धि होगी और लाभ बढ़ेगा। आज भाग्यशाली दिन है। आपको एक अच्छी उपलब्धि हो सकती है। जीवनसाथी के काम-काज में कौशल बढ़ेगा और उनके नाम से काम में लाभ भी होगा। यदि कोई नया काम हाथ लगे तो आपको स्वीकार कर लेना चाहिए। इस समय हर काम में सफलता मिलेगी। आज यात्रा लाभप्रद हो सकती है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें।

यह भी पढ़ें:  9 अप्रैल 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

धनु: आज भाग्यशाली समय है। सफलता से आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। विस्तार योजनाओं में खर्चा बढ़ेगा। आपकी हर बात ध्यान से सुनी जाएगी। नौकरी में भी आपका प्रस्ताव मंजूर हो जाएगा। अपने पद को लेकर अकारण ही मन में चिंताएं रहेंगी। आप अपने ही काम के बोझ से परेशान रहेंगे। ऋण लेने देने का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। आज दवाइयों का खर्चा ज्यादा रहेगा। घर में किसी न किसी व्यक्ति को परेशानी रहेगी, जिससे काम से ध्यान बंटेगा। आज की यात्रा लाभदायक नहीं रहेगी।

मकर: स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या का समाधान निकल आएगा। आज आर्थिक स्थिति ठीक रह सकती है परन्तु जितना लाभ सोच रहे हैं, उतना नहीं हो पाएगा। व्यवसाय में विस्तार योजनाओंं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सहयोगियों की संख्या बढ़ाने पर विचार करेंगे। आपके काम में संतान का सहयोग ले सकते हैं, पर उनको इसके लिए मन बनाना पड़ेगा। आज बहुत भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। किसी बिगड़े हुए काम को साधने के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ेगी। साझा भाव से काम करने से लाभ होगा। भागीदारी में कठिन परिस्थिति हो तो चुप लगाना बेहतर है। छोटी यात्रा लाभदायक रहेगी।

कुंभ: आज प्रतिष्ठा काफी बढ़ेगी। सूर्य और चन्द्रमा दोनों अनुकूल हैं अत: व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नीतियों में परिवर्तन करने की आवश्यकता होगी। नौकरी करते हैं तो कुछ विशेष उत्तरदायित्व मिल सकता है। भाई-बहिन की तरफ से थोड़ी सी चिंता रहेगी परन्तु कोई अनुकूल समाचार भी मिल सकता है। जीवनसाथी के काम में लाभ होगा। आपको कोई उपहार मिल सकता है। घरेलू सुख सुविधा या साज सज्जा की वस्तुओं पर खर्चा हो सकता है। यदि व्यवसाय के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो ले डालिए।

यह भी पढ़ें:  20 जनवरी 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

मीन: ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। अचानक भुगतान मिल सकता है। पुरानी उधारी भी वसूल करने में मदद मिलेगी। व्यवसाय में विरोधी लोगों को आपकी गति समझ में नहीं आएगी। आपके एक ही निर्णय से आप लाभ में आ जाएंगे। आप प्रतिभा के बल पर एक महत्वपूर्ण समस्या का समाधान कर लेंगे। दैनिक काम-काज की बाधा दूर करने के लिए आपको अपने से वरिष्ठ लोगों की मदद लेनी होगी, इससे समस्या का समाधान निकल आाएगा। घर-परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + two =