Images 2022 10 04T122936.685

मां दुर्गा की पूजा करते समय फफक-फफक कर रोये TMC सांसद

कोलकाता। देशभर में दुर्गा पूजा की धूम है। बात करें बंगाल की तो यहां के दुर्गा पूजा की बात ही अलग है।नवरात्रि 2022 की महानवमी शक्ति साधना का आज आखिरी दिन है। नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूरे श्रद्धा और अस्था से अराधना की जाती है। आज दिन ही लोग कन्या पूजन करते शुभ मुहूर्त में हवन-पूजन करते हैं। इस बीच महानवमी के दिन बंगाल के सांसद कल्याण बनर्जी ने अनोखे अंदाज में मां दुर्गा की अराधना की है। वे मां दुर्गा की पूजा के दौरान अचानक से फफक-फफक कर रोने लगे।

हुगली जिले के श्रीरामपुर सांसद कल्याण बनर्जी मंगलवार को बंगाल में स्थित हुगली जिले के आरएमएस मैदान में आयोजित 109 वर्ष पुराने दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की अराधना करने पहुंचे। पूजा के दौरान सांसद का एक अनोखा अंदाज देखा गया है। कल्याण बनर्जी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के दौरान हाथों को जोड़कर बार-बार मां को पुकारते रहे।

यह भी पढ़ें:  अभिव्यक्ति की आज़ादी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात

images - 2022-10-04T123027.435सांसद ने बच्चों की तरह रोते हुए कहा कि मां जाने-अनजाने में मुझसे हुई गलतियों को माफ कर दीजिए। वे कुछ इस कदर फफक-फफक कर रोये माने, जैसे कोई बचपन में की गई अपनी गलतियों की माफी मांग रहा हो। सांसद कल्याण बनर्जी का यह अनोखा अंदाज कोई नया नहीं है, बल्कि इससे पहले भी दुर्गा पूजा के दौरान मां दुर्गा की अराधना करते हुए वो अपने दोनों हांथो को जोड़ फफक-फफक कर रोये हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  उत्तर दिनाजपुर में लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर प्रदर्शन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *