Tmc

इस बार 21 जुलाई की भीड़ में लगेगा उत्तर बंगाल के कार्यकर्ताओं का जमघट, गायकों का भी जमावड़ा

कोलकाता। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से हर साल आयोजित होने वाले 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियां धर्मतल्ला में शुरू हो गई हैं। मंच बनने लगे हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विशालकाय पोस्टर्स सड़कों पर दोनों किनारे लगा दिए गए हैं। इस बार सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि धर्मतल्ला में कम से कम ढाई लाख लोगों की भीड़ एकत्रित होगी। पार्टी के एक सूत्र ने बताया है कि इस बार पंचायत चुनाव में उत्तर बंगाल के क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन के बाद शहीद दिवस के कार्यक्रम में सबसे अधिक भीड़ उत्तर बंगाल से ही होने वाली है। वैसे तो मंगलवार से ही पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम, मालदा जिले से पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। इन्हें सॉल्टलेक के सेंट्रल पार्क में ठहरने खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

एक नेता ने बुधवार को बताया कि शहीद दिवस कार्यक्रम में अमूमन दक्षिण बंगाल से कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटती है। इसमें कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया और जंगलमहल क्षेत्रों से ही अधिकतर कार्यकर्ता आते हैं। लेकिन इस बार उत्तर बंगाल से भी कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ेगी। इसकी सूचना पार्टी के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में दी गई है। सोमवार रात से ही कार्यकर्ताओं का आना-जाना शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें:  असहाय परिवार के बच्चों की मदद के लिए चलाए जाने वाले विद्यालय नींव ने दुर्गापूजा के उपलक्ष में बच्चों का कार्यक्रम संपन्न

मंगलवार से कोलकाता में तृणमूल कार्यकर्ताओं को रिसीव करने के लिए जगह-जगह कैंपिंग की गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। उसके बाद 2021 के विधानसभा चुनाव में भी कमोबेश उसी तरह की स्थिति थी और इन क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि इस बार पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर बंगाल की अधिकतर सीटों पर बाजी मारी है जो 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल को राहत देने वाला है।

खास बात यह है कि 24 के लोकसभा चुनाव से पहले यह आखरी शहीद दिवस कार्यक्रम है जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुख्य वक्ता हैं। अमूमन ऐसा होता है कि शहीद दिवस कार्यक्रम में शहीदों की बात ना करके ममता बनर्जी अपने साल भर की राजनीतिक रणनीति के बारे में बोलती हैं और केंद्र पर हमलावर रहती हैं। उसी के मुताबिक इस बार का शहीद दिवस कार्यक्रम बेहद खास रहने वाला है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  विधानसभा में मंत्री ने बताया : कमी पूरी करने के लिए 10 हजार मैट्रिक टन आलू खरीदेगी राज्य सरकार

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  नेताजी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम से ममता ने पीएम मोदी पर बोला तिखा हमला
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seventeen =