डार्क अंडरआर्म्स से छुटकारा दिलाने में कारगर है यह घरेलू उपाय

गर्मियों के मौसम में ज्यादातर महिलाएं स्लीवलेस आउटफिट पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन के कारण शर्मिंदगी और झिझक महसूस करती हैं। जिसकी वजह से वह अपने पसंदीदा स्लीवलेस आउटफिट भी नहीं पहन पातीं। आर्मपीट का काला होना एक आम समस्या है। हालांकि, घरेलू उपायों के जरिए इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

अंडरआर्म्स का काला पड़ने के कारण: अंडरआर्म्स के काला पड़ने की कई वजह हो सकती हैं। कुछ हेयर रिमूवल क्रीम्स भी अंडरआर्म्स को काला बनाती हैं। केमिकलयुक्त परफ्यूम के कारण भी अंडरआर्म्स काले पड़ जाते हैं। इसके अलावा पसीना और डेड सेल्स के कारण भी डार्क अंडरआर्म्स काले बन जाते हैं।

अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे : 

ब्राउन शुगर और ऑलिव ऑयल: ब्राउन शुगर एक अच्छे एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। इसके लिए एक चम्मच ब्राउन शुगर में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स को लगाकर 2 से 3 मिनट के लिए स्क्रब करें। कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें, बाद में नॉर्मल पानी से अंडरआर्म्स को क्लीन कर लें।bबता दें, आप इस नुस्खे का हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडे का इस्तेमाल यूं तो खाना बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन साथ ही यह अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा दिलाने में भी कारगर है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडे में एक चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर 5 मिनट के लिए इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगाकर छोड़ दें। बाद में साफ पानी से अंडरआर्म्स को धो लें।

सेब का सिरका और बेकिंग पाउडर: सेब के सिरके में पोषक तत्व अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में कारगर है। इसके लिए 4 चम्मच सेब के सिरके में थोड़ा-सा बेकिंग पाउडर मिला लें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स में लगाकर छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी से त्वचा को धो लें। इससे डेड स्किन हट जाती है और त्वचा मुलायम बनती है।

नींबू: नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं, ऐसे में आप अपने अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए नींबू का प्रयोग कर सकते हैं। रोज नहाने से पहले आप अपने अंडरआर्म्स में नींबू रगड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *