तिरंगा काव्य मंच का तेरहवां मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरा संपन्न

नव साहित्य त्रिवेणी” के सम्पादक आदरणीय डॉ. कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड एवं वरिष्ठ शायर डॉ. भागिया ख़ामोश की अध्यक्षता में गर्मजोशी से सम्पन्न हुआ।

रामपुकार सिंह, कोलकाता : तिरंगा काव्य मंच का मासिक ऑनलाइन कविसम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम की शुरुआत रीमा पांडे के सुमधुर धुन में सरस्वती वंदना से की गई। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे की संचालिका द्वय के बेहतरीन संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सभी ने मुक्त कंठ से इनके संचालन की भरपूर तारीफ की, आप दोनों को मंच की ओर से हार्दिक बधाई।

इस अवसर पर दिये गये विषय और मिसरे पर एक से बढ़कर एक कविता और गजलें पढ़ने का सबने लुत्फ़ उठाया। सबसे दुखद रहा आदरणीय गुरुदेव विनय सागर जायसवाल का अस्वस्थता के कारण इस बार के मुशायरे में शामिल नहीं हो सकना। उनकी कमी अंत तक खलती रही। कामिनी जी ने गुरूदेव के शेरों से शायरों को आवाज देकर उनकी कमी दूर करने की कोशिश की। इसके लिए कामिनी जी को असंख्य धन्यवाद। ईश्वर से प्रार्थना है गुरूदेव को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

इस अवसर पर कवि सम्मेलन के अध्यक्ष आदरणीय मार्तण्ड जी ने अपने संबोधन में कहा : आज के कवि सम्मेलन एवं मुशायरे के संयोजक निराला जी, कुशल संचालिका श्रीमती सुषमा राय पटेल एवं कामिनी व्यास रावल एवं पत्रिका के संपादक कमल पुरोहित अपरिचित आप सभी को इस कवि सम्मेलन एवं मुशायरे को निरंतरता देने के लिए एवं मुझ नाचीज़ को अपने संग जोड़े रखने के लिए धन्यवाद, शुक्रिया। प्रति बार आप सबके साथ जुड़कर आनन्द का अनुभव करता हूं। आप लोगों के साथ जुड़कर गर्व की अनुभूति होती है।

हमेशा कहता आया हूँ दिए गये विषय और बहर पर क़लम चलाना एक चुनौती पूर्ण कार्य होता है मगर आप सदैव इस दायित्व को भली प्रकार निभा कर अपनी रचना धर्मिता का परिचय देते आये हैं। राम विषय पर लिखने का गुरूतर दायित्व आप सबने बख़ूबी निभाया और एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत कीं। आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि कवि सम्मेलनों एवं मुशायरों की यह महफ़िल तिरंगा काव्य मंच की ओर से निरंतर सजती रहें और हम सभी साहित्य सृजन के क्षेत्र में निरंतर ऊंचाइयों को छूते रहें। मां वाणी की कृपा हम सब पर बनी रहे।

आदरणीय मार्तण्ड जी की पत्रिका को 2019 के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा श्रेष्ठ पत्रिकाओं में द्वितीय स्थान दिये जाने पर मेरे और मंच की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। तिरंगा काव्य मंच के 13 वें मुशायरे के अध्यक्ष मंच के वरिष्ठ शायर आदरणीय डॉ. भागिया ख़ामोश ने अपने संबोधन में कहा : हमेशा की तरह तिरंगा काव्य मंच का ये तरही मुशायरा बहुत ही क़ामयाब रहा। हर बार एक नई ऊंचाई को छूता है इस मंच का मुशायरा।

कामिनी जी का संचालन बहुत ही सुन्दर रहा। निराला, कमल पुरोहित अपरिचित, गजलराज, अलका मित्तल, राकेश कोठारी का महत्वपूर्ण योगदान है इस मुशायरे में। उम्मीद है अबकी बार भी ई-पत्रिका बहुत ही सुन्दर होगी। सभी को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।

कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कविगण : रीमा पांडे, अभिषेक पांडे, निखिता पांडे, मौसमी प्रसाद, दीपिका दीप रूखमांगद, डॉ. सुभाष चन्द्र शुक्ल, हीरा लाल जायसवाल, सुदामी यादव, सौदामिनी खरे, डॉ. सुशील शर्मा, सीमा सिंह, प्रो० प्रेम शर्मा, गजेन्द्र नाहटा, सुषमा राय पटेल, डॉ. कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड।

मुशायरे में भाग लेने वाले शायरगण : मुनीश कुमार, व्यंजना आनंद मिथ्या, डी पी लहरे ‘मौज’, कृष्ण कुमार दूबे, राम पुकार सिंह पुकार गाजीपुरी, गजलराज, नफ़ीस परवेज़, शैलेन्द्र मिश्रा देव, डॉ. भागिया ख़ामोश, कामिनी व्यास रावल, सारिक खान, राम शिरोमणि उपाध्याय पथिक जौनपुरी, अरुण कुमार दुबे, कमल पुरोहित अपरिचित, सरफराज हुसैन फराज, सवीना वर्मा सवी, शम्भू लाल जालान निराला, अंजुमन मंसूरी आरज़ू साहिबा। कार्यक्रम के अंत में संयोजक शम्भू लाल जालान निराला ने धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मेलन समाप्ति की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *