लड़कों के लिए बहुत शुभ हैं भगवान शिव के ये 14 नाम, यहां जानिए नामों की पूरी लिस्‍ट और अर्थ

Top 14 Lord Shiva Names : कहते हैं कि भगवान शिव के नाम पर रखे जाने वाले नाम के बच्‍चे बहुत बुद्धिमान और समझदार होते हैं। इसलिए यदि आपके घर में भी नन्‍हीं किलकारी गूंजने वाली है या गूंज चुकी है तो आप भी अपने बच्‍चे का नाम भगवान शिव के नाम (Lord shiva names) पर रख सकते हैं। समय और ट्रेंड को देखते हुए भगवान शिव के 14 ऐसे लेटेस्‍ट (Indian Baby Names in hindi) नाम बता रहे हैं जिन्‍हें आप आसानी से अपने बच्‍चे के लिए चुन सकते हैं।

भगवान शिव को हिंदू धर्म में सबसे प्रधान देव माना जाता है। भगवान महादेव, देवों के देव हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्‍यता है कि यदि सच्‍चे दिल से भोलेशंकर और माता पार्वती की पूजा की जाए और उनके नाम का उपवास रखा जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। भगवान शिव की इस महिमा से प्रभावित होकर ही लोग अपने बच्‍चों के नाम शिव के नाम पर रखना पसंद करते हैं। कहते हैं कि नाम का व्‍यक्ति के स्‍वभाव और उसके व्‍यक्तित्‍व पर बहुत गहरा असर पड़ता है।

जैसा नाम होगा व्‍यक्ति का स्‍वभाव भी वैसा ही होता है। यही कारण है कि लोग बहुत सोच समझकर अपने बच्‍चों के नाम रखते हैं। जिस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था उस दिन को शिवरात्रि (Shivratri) कहते हैं। यह त्‍यौहार हर साल देश के कोने-कोने में धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के विभिन्न भागों में भगवान शिव को कई अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है और हर साल लाखों लोग अपने बच्चों के नाम उनके नाम पर रखते हैं।

कहते हैं कि भगवान शिव के नाम पर रखे जाने वाले नाम के बच्‍चे बहुत बुद्धिमान और समझदार होते हैं। इसलिए यदि आपके घर में भी नन्‍हीं किलकारी गूंजने वाली है या गूंज चुकी है तो आप भी अपने बच्‍चे का नाम भगवान शिव के नाम पर रख सकते हैं।

ये रही मॉर्डन नामों की पूरी लिस्‍ट (baby names)

लड़कों के लिए भगवान शिव के नाम और उनके अर्थ (Lord Shiva Names And Their Meanings For Boys)
Name : Meaning
1. आशुतोष : हमेशा खुश और प्रसन्‍न रहने वाला
2. आलोक : दुनिया, संसार, दृष्टि, रूप
3. अमर्त्‍य : जिसने मृत्‍यु को जीत लिया हो
4.अनिकेत : जगत के पिता
5. भावेश : जगत के देवता
6. देवर्षि : दिव्‍य ऋषि
7. ध्रुव : अचल
8. नीललोहित : नीले और लाल रंग वाले
9. परिवर्ध : प्रधान, रक्षा करने वाला
10. रूद्र : शिव का एक रूप
11. वृषांक : बैल के चिह्न वाली ध्वजा वाले
12. व्योमकेश : आकाश रूपी बाल वाले
13. शाश्वत : हमेशा रहने वाले
14. जतिन : जिसने बालों को उलझाया हो और अनुशासित हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *