जुलाई में पांच बड़े ग्रहों की स्थिति में होगा बदलाव, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

वाराणसी । जुलाई में पांच बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।

* मेष, मिथुन, सिंह, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बेहद खास होने वाला है।

* कर्क, कन्या, तुला व वृश्चिक राशि वालों को इस महीने उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

* वृषभ, धनु व मीन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मिला-जुला रहने वाला है।

2 जुलाई को बुध सुबह 09 बजकर 42 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध 16 जुलाई को कर्क और 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

जुलाई महीने में शनि 12 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 58 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि कुंभ राशि में वर्तमान में वक्री अवस्था में हैं और इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 23 अक्टूबर को मकर राशि में ही मार्गी हो जाएंगे।

13 जुलाई को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर शुक्र ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य व बुध के विराजमान होने से त्रिग्रही योग बनेगा। मिथुन राशि में सूर्य गोचर कुछ दिन बाद होगा। शुक्र एक राशि में 23 दिन तक विराजमान रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  आशा विनय सिंह बैस की कलम से- तेरी दो टकिया की नौकरी में, मेरा लाखों का सावन जाए

ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को रात 10 बजकर 56 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य 17 अगस्त तक रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य गोचर को संक्रांति के नाम से जानते हैं। इस तरह से 16 जुलाई को कर्क संक्रांति मनाई जाएगी।

देवगुरु बृहस्पति 28 जुलाई को रात 02 बजकर 09 मिनट पर मीन राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे। 24 नवंबर को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर मार्गी होंगे।

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  23 Oct 2021 : कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा रोजगार, किसका चलेगा व्यापार, देखें यहां
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  11 मार्च 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *