Varun Chakravarthy

मानसिक रूप से हर चुनौती स्वीकार करने की जरूरत: चक्रवर्ती

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  के स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने कहा है कि टीमों ने आईपीएल (IPL) के मौजूदा सत्र में ‘इंपेक्ट प्लेयर’ (Impact Player) की अवधारणा को बेहतर ढंग से समझा है और अब गेंदबाजों को खेल में प्रभाव डालने के लिए बल्लेबाजों के अति आक्रामक रवैये का मुकाबला करने के तरीके खोजने होंगे। चक्रवर्ती ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16 रन देकर तीन विकेट लिए और नाइट राइडर्स की सात विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चक्रवर्ती ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”इंपेक्ट प्लेयर नियम पिछले साल भी था। टीमें अब समझ गई हैं कि इंपेक्ट प्लेयर नियम का बेहतर उपयोग कैसे किया जाए। वे जानते हैं कि उनके पास अतिरिक्त बल्लेबाज है और वे पहली गेंद से ही प्रहार करना चाहते हैं। यह इसी तरह चल रहा है।”

”गेंदबाज कितना भी रोएं, यह ऐसा ही है। हमें स्वीकार करना होगा कि यह आईपीएल अलग है और मानसिक रूप से इस चुनौती को स्वीकार करना होगा। आप कुछ भी नहीं बदल सकते।”

चक्रवर्ती ने कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच से दिल्ली के खिलाफ गेंदबाजों को अच्छी मदद मिली। इससे पूर्व पिछले दो मैचों में हमने लक्ष्य का उतना अच्छा बचाव नहीं किया था क्योंकि दूसरी पारी में विकेट बहुत सपाट हो गया था। लेकिन इस पिच से थोड़ा अधिक टर्न मिल रहा था।”

यह भी पढ़ें:  IND vs ENG : आ बैल मुझे मार, जब स्लेजिंग इंग्लैंड पर ही पड़ गया भारी

नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद दिल्ली की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है जबकि उसके सिर्फ तीन मैच बचे हैं और गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने कहा कि वे प्ले ऑफ में जगह बनाने को लेकर आशांवित हैं। बेंगलुरू (12 मई) की यात्रा करने से पहले दिल्ली का अगला मुकाबला सात मई को घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से होगा। लीग में उनका आखिरी मैच 14 मई को घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  विश्व कप में सिर्फ 20 खिलाड़ी के साथ नहीं जा सकते: पठान
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में बच्चों के स्कूल के लिए दिल्ली के आशीष शर्मा ने लगातार की 24 घंटे पदयात्रा

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *