दी अध्याय फाउंडेशन के सदस्यों ने लिया गौ सेवा का संकल्प

खड़गपुर : स्थानीय सामाजिक संस्था ”दी अध्याय फाउंडेशन” के ‘पर्यावरण एवं वन मंत्रालय’ के अंतर्गत, सभी चरित्रवान, राष्ट्रवादी एवं कर्मनिष्ठ सदस्य और सदस्या पशुपालन का पूर्ण समर्थन एवं संरक्षण हेतु वचनबद्ध है और भारतीय संस्कृति का एक अतिपवित्र प्रतीक गौ (गाय) की हत्या एवं जीव हत्या का पुरजोर विरोध करते है। आज दिनांक 21 जुलाई, 2021 को ‘अध्याय स्वयंसेवी’ पूर्ण निष्ठा एवं श्रद्धा से गौसेवा करने हेतु खड़गपुर नगर के ‘श्री वारी’ गौशाला में उपस्थित हुए और प्रसन्न भाव से गौसेवा का शुभ कार्य संपन्न किया गया।

साथ ही उपस्थित सभी स्वयसेवियों ने आजीवन गौसेवा करने का प्रण लिया। इस अतिशुभ कार्य में श्री विशाल सक्सेना, श्री जगन्नाथ शर्मा, श्री के. ईश्वर राव, श्री तुहिन दास, श्री तारकनाथ दुबे, कुमारी प्रियंका डबीरू, श्री नानटू सिंह, कुमारी मेघा तिवारी,श्री मनोज तिवारी, श्री आशीष अवस्थी और श्री कार्तिक का पूर्ण सहयोग रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *