चिनारपार्क के एक निजी अस्पताल का लिफ्ट गिरा, एक घायल

कोलकाता। निजी अस्पताल में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना कोलकाता के चिनारपार्क इलाके की है। लिफ्ट का केबल टूट गया और वह सीधे नीचे जा गिरा। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मैकेनिक को सूचना दे दी गई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सुबह सात बजे अचानक चिनारपार्क स्थित निजी अस्पताल में लिफ्ट का तार टूट गया। इससे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। उस वक्त लिफ्ट में कई लोग मौजूद थे। वे ऊपर जा रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।

हालांकि अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। हालांकि ऐसी घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। लिफ्ट मैकेनिकों ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। यह घटना यांत्रिक कारणों से बताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *