F7271b72 915e 40fb 9fe9 c8d34ab64e9c

बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2023 के चौथे सीज़न का आयोजन सम्पन्न

काली दास पाण्डेय, मुम्बई। कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान के द्वारा 18 जून को अंधेरी (वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में आयोजित ‘बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2023’ के चौथे संस्करण का आयोजन सिंगर कुमार शानू, संगीतकार इस्माइल दरबार, दिलीप सेन, ऋतु पाठक, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी.एन. तिवारी, गीतकार सुधाकर शर्मा, भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअप मैन दीपक सावंत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

उपरोक्त सभी विशिष्ट अतिथियों को अवार्ड दे कर सम्मानित करने के साथ साथ जाने माने बिजनेसमैन खालिद खान, श्रद्धा रानी शर्मा (बिग बॉस फेम), शाहिद जी, सिंगर प्रिया प्रोहित, ऎक्ट्रेस शालिनी गौड़, डॉ अंजली दमनगांवकर, कबीना महाजन, कुलदीप शर्मा, गायक अनिकेत, सूरज जाधव, एम प्रकाश (औरंगाबाद), एंकर आरजे कोमल, रैपर हितेश्वर, सिंगर अरमान खान, राजू टांक, डिज़ाइनर आर राजपाल, ऎक्टर नाफ़े खान, विशाल विशु, पूनम गिरी, संतोष सुरेश कड़ू, सरोजा सेठई, निहार सिंह, आरती शर्मा, फरहा अंजार खान, शीरीं फरीद, सुनील पाल, दीपक सावंत, एंकर संजय अमान, मंगेश जी, राजकुमार कनौजिया को भी अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:  महिला दिवस पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जुटा वृहतर माहेश्वरी महिला संगठन

अपने सभी अवार्ड समारोह की तरह इस समारोह में भी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ डॉ. कृष्णा चौहान ने इस बार भी कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को सम्मान से नवाजा। इसी कड़ी में झारखंड राज्य से इस अवार्ड समारोह में शामिल वरिष्ठ फिल्म पत्रकार सह अधिवक्ता काली दास पाण्डेय को संगीतकार इस्माइल दरबार और डॉ. कृष्णा चौहान ने संयुक्त रूप से अवार्ड देकर सम्मानित किया। कृष्णा चौहान फाउंडेशन के द्वारा आयोजित बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2023 के 4थे सीज़न में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा और मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया है।

डॉ. कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में नम्बर वन माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। उनके द्वारा आयोजित महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2023 का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस अवार्ड का यह तीसरा सीज़न होगा। डॉ. कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत है।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में स्मॉग के कारण जानलेवा बना प्रदूषण
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  संविधान दिवस पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =