छह फरवरी को बंगाल विधानसभा में पेश होगा बजट

Kolkata Hindi News, कोलकाता। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट गुरुवार को ही संसद में पेश कर दिया है। अब बंगाल विधानसभा में भी राज्य का बजट पेश करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्य सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पांच फरवरी यानि सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है।

राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। इसके लिए विधानसभा सचिवालय की ओर से राज्यपाल को आमंत्रण भेज दिया गया है। शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक होगी। छह फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट पेश किया जा सकता है।

वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य यह बजट पेश करेंगी। इसमें खास तौर पर महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए आवंटन का प्रावधान सुनिश्चित किया जा रहा है। बजट पेश करने वाले दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सदन में उपस्थित रह सकती हैं।

हालांकि छह फरवरी यानी मंगलवार को जिस दिन बजट पेश होना है उस दिन वह दिल्ली भी जाएंगी। इसलिए पहले सत्र में वह उपस्थिति रहेंगी और उसी दिन द्वितीयार्ध में वह दिल्ली रवाना हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के बजट को तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी शिगुफा करार दिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *