Images 2021 12 09T185433.484

The Ashes : हेड और वार्नर ने दिलायी आस्ट्रेलिया को 196 रन की बढ़त

ब्रिसबेन। डेविड वार्नर केवल छह रन से शतक से चूक गये लेकिन ट्रैविस हेड ने नाबाद शतक जड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को यहां अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 343 रन बनाकर 196 रन की बड़ी बढ़त हासिल की। वार्नर ने तीन जीवनदान का फायदा उठाते हुए 94 रन की पारी खेली। उन्होंने मार्नस लाबुशेन (74) के साथ दूसरे विकेट के लिये 156 रन की साझेदारी की। इसके बाद आस्ट्रेलिया का मध्यक्रम लड़खड़ा गया लेकिन हेड ने 95 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 112 रन बनाकर आस्ट्रेलिया की बड़ी बढ़त सुनिश्चित की।

इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 147 रन पर आउट हो गयी थी। हेड के शतक के अलावा वार्नर को जीवनदान मिलना और बेन स्टोक्स का लगातार क्रीज से आगे पांव रखना गुरुवार को चर्चा के मुख्य विषय रहे। वार्नर जब 17 रन पर थे तब स्टोक्स ने उन्हें आउट कर दिया था लेकिन रीप्ले से पता चला कि गेंदबाज ने नोबॉल की है और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इससे यह भी पता चला कि स्टोक्स ने अपनी पिछली तीन गेंदों पर भी क्रीज से आगे पांव रखा था लेकिन अंपायर ने उसे नोबॉल नहीं दिया था।

यह भी पढ़ें:  आस्ट्रेलिया ओपन || पहला ग्रैंडस्लैम जीतने से एक जीत दूर बोपन्ना

बाद में आस्ट्रेलिया के एशेज प्रसारक चैनल 7 ने खुलासा किया कि स्टोक्स ने 14 बार अपना पांव क्रीज से आगे रखा था लेकिन केवल दो बार ही नोबॉल दी गयी। लंच के तुरंत बाद वार्नर ने 48 रन के निजी योग पर ओली रोबिनसन की गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच दिया लेकिन रोरी बर्न्स ने उसे छोड़ दिया। वार्नर तब 60 रन पर थे जब हसीब हमीद ने उन्हें रन आउट करने का आसान मौका गंवाया।

लाबुशेन का भाग्य ने ऐसा साथ नहीं दिया। उन्होंने 116 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये और गेंदबाजों पर दबदबा बनाया लेकिन लीच पर ढीला शॉट खेलकर मार्क वुड को आसान कैच दे बैठे। स्टीव स्मिथ (12) चाय के विश्राम से ठीक पहले वुड की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे।

वार्नर आखिर में चाय के विश्राम के तुरंत बाद रोबिनसन की गेंद पर कवर में स्टोक्स को कैच दे बैठे। रोबिनसन ने अगली गेंद पर कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया। इससे आस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 189 से पांच विकेट पर 195 रन हो गया। नये विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने रोबिनसन की हैट्रिक नहीं बनने दी लेकिन वह केवल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। हेड और कप्तान पैट कमिन्स (12) ने इसके बाद 70 रन की साझेदारी की जिसने गाबा में पहले दोनों दिन आस्ट्रेलिया का दबदबा सुनिश्चित किया। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कमिन्स को लेग स्लिप में कैच कराया।

यह भी पढ़ें:  शिलान्यास समारोह को लेकर तृणमूल कांग्रेस में गुटबाजी की तस्वीर खुलकर आयी सामने

इंग्लैंड के नयी गेंद लेने के बाद हेड ने क्रिस वोक्स पर चौका लगाकर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया जिसके लिये उन्होंने केवल 85 गेंदें खेली। स्टंप उखड़ने के समय हेड के साथ मिशेल स्टार्क 10 रन पर खेल रहे थे। रोबिनसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट लिये जिसमें मार्कस हैरिस (तीन) के रूप में पहली सफलता भी शामिल है। बायें हाथ के स्पिनर जैक लीच ने लाबुशेन का कीमती विकेट लिया। इसे छोड़कर दिन भर उनकी गेंदों की धुनाई होती रही। उन्होंने 11 ओवर में 95 रन देकर एक विकेट लिया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  Tokyo Olympic (पुरुष हॉकी) : भारत सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारा, अब कांस्य की आस
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + twelve =