Eng Vs IND

T20 World Cup : भारत की शर्मनाक हार, फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

एडिलेड। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 13 नवम्बर को होने वाले फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला अब पाकिस्तान से होगा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इंग्लैंड  के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 16 ओवर में 170 रन बनाकर करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंद पर 80 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं एलेक्स हेल्स ने 47 गेंद पर 86 रन बनाकर इंग्लैंड को धमाकेदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह से मैच में नाकाम कर दिया। बटलर ने अपनी 80 रन की नाबाद पारी में 9 चौके औऱ 3 छक्के लगाए तो वहीं हेल्स ने 47 गेंद पर 86 रन की पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत का कोई भी गेंदबाज एक विकेट भी मैच में नहीं निकाल पाया इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें:  BJP के निलंबित नेता जय प्रकाश मजूमदार TMC में शामिल

भारत की ओर से हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जमाकर टीम के स्कोर को 168 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए भारत ने 169 रनों का लक्ष्य दिया था। कोहली ने 40 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली तो वहीं हार्दिक ने केवल 33 गेंद पर 63 रन बनाए।

हार्दिक ने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए तो वहीं कोहली ने अपनी 50 रन की पारी में 4 चौके और 1 छक्के लगाए थे।  इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज लय में नहीं दिखा।  इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए तो वहीं क्रिस वोक्स और आदिल रशिद ने 1 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  म्यूजिक वीडियो 'दिवाली आयो रे' जारी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  बंगाल मवेशी तस्करी मामले में आसनसोल जेल अधीक्षक को ईडी ने दिल्ली बुलाया
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *