राज्य के विभिन्न जिलों में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर स्वामीजी की प्रतिमा का अनावरण

सिलीगुड़ी। स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के अवसर पर सिलीगुड़ी निगर निगम द्वारा आश्रमपाड़ा स्वामीजी मोड़ में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का जीर्णोद्धार किया गया। समारोह के दौरान सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने प्रतिमा का अनावरण किया। डिप्टी मेयर रंजन सरकार भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। उनके साथ नगरनिगम चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, रामकृष्ण वेदांत आश्रम के महाराजा स्वामी राघवानन्द जी, नगर पालिका के मेयर  परिषद एवं पार्षदों सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी व आदर्शों पर चर्चा की गई।

झंकार मोड़ में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई स्वामीजी जयंती

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगरनिगम व सुधार समिति की पहल पर झंकार मोड़, सिलीगुड़ी में स्वामी जी की प्रतिमा के चरणों में माल्यार्पण किया व स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरुवार को एक समारोह में मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार अध्यक्ष प्रतुल चक्रवर्ती मेयर पारिषद सोभा सुब्बा व रामभजन महतो बोडो चेयरमैन आलम खान पार्षद पिंटू घोष व सुधार समिति के सदस्यों ने सबसे पहले स्वामीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अपने भाषण में स्वामीजी के संदेश पर प्रकाश डाला। मेयर गौतम देव ने आज के युवाओं से अधिक मेहनत करने और सभी गतिविधियों में आगे आने का आग्रह किया।

तृणमूल कांग्रेस 25 नंबर वार्ड कमेटी की मानव सेवा

सिलीगुड़ी। “जीवों पर दया करना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है” स्वामीजी के इस संदेश को मानते हुए वार्ड नंबर 25 तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से मानव सेवा की गयी। आज के युवा समाज को आगे बढ़ने के लिए यह संदेश को याद रखना जरूरी है। आज  वार्ड नंबर 25 तृणमूल कांग्रेस कमेटी की पहल पर वार्ड के सफाई कर्मियों को कंबल देकर सम्मानित किया। जयंत साहा व अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वार्ड की सफाई कर्मी व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कंबल प्रदान किया।

जलपाईगुड़ी में 25 वर्ष पूर्व स्थापित प्रथम स्वामीजी की प्रतिमा के सामने कार्यक्रम आयोजित

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी शहर के वार्ड नंबर 21 शक्ति नगर अपूर्बा संघ पाठागार एवं क्लब में स्वामी विवेकानंद का 160 वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। प्रातः शोभायात्रा के बाद शिक्षाविद् उमेश शर्मा ने जलपाईगुड़ी एवं  क्लब में 25 वर्ष पूर्व स्थापित प्रथम स्वामीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद स्वामीजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजली अर्पित कर क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार चक्रवर्ती, कार्तिक पाल, सुब्रत दास, संजय दास पार्षद तारक नाथ दास आदि अतिथियों के अलावा कई लोगों ने स्वामीजी की जीवनी व आदर्शों को अपने वक्तव्य के जरिए लोगों को याद दिलाया। बाल कलाकार संचाली पाल ने स्वागत संगीत की प्रस्तुति दी। क्लब की ओर से क्षेत्र के सभी लोगों को शाम को प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जलाने के लिए आमंत्रित किया गया।

स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती के अवसर पर ‘सांसद मैराथन दौड़’ का आयोजन

 बांकुड़ा। स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती के अवसर पर बांकुड़ा में ‘सांसद मैराथन दौड़’ का आयोजन किया गया। स्थानीय सांसद व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने गुरुवार को बांकुड़ा के हिंदू स्कूल मैदान में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  इस मैराथन दौड़ में 250 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता बांकुड़ा हिंदू स्कूल मैदान से शुरू होकर सतीघाट, जुनबेदिया मोड़, न्यू बाइपास, कॉलेज मोड़, मचानतला, सुभाष रोड होते हुए लालबाजार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर समाप्त हुई।

स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर यहां के युवा भी उन्हें याद कर समाज को आगे ले जाने के लिए दौड़ेंगे। पश्चिम बंगाल, जहां नरेंद्रनाथ दत्ता स्वामी विवेकानंद बने, आज वह पश्चिम बंगाल ‘भयानक स्थिति’ में है। युवाओं को पश्चिम बंगाल को इस स्थिति से बाहर निकालना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बांकुड़ा इस काम में नेतृत्व करेगा।

विवेकानंद की 160 वीं जयंती पर अलीपुरद्वार में कार्यक्रम आयोजित

अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती मनाई गई। गुरुवार की सुबह कालचीनी चौपथी क्षेत्र स्थित एथलेटिक क्लब द्वारा स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद का तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्टजनो ने स्वामीजी की जीवनी व उनके आदर्शों का व्याख्यान किया।

 प्रभात फेरी के साथ शुरू हुआ स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती समारोह

मालदा। स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती इंग्लिशबाजार नगर पालिका और मालदा रामकृष्ण मिशन द्वारा संयुक्त रूप से मनाई गई। रामकृष्ण मिशन मठाधीश त्यागरूपानंदजी महाराज, इंग्लिशबाजार नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णेदू नारायण चौधरी, विवेकानंद विद्यामंदिर के प्रधान शिक्षक तपोहरा नंदजी महाराज और अन्य अतिथियों ने मालदा रामकृष्ण मिशन रोड क्षेत्र में स्वामीजी की पूर्ण आकार की प्रतिमा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्हें माल्यार्पण किया। स्वामीजी के जन्मदिवस के अवसर पर मालदा शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। रंगारंग प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *