हावड़ा में स्वामी विवेकानंद संघ द्वारा मनाया गया स्वामी जी की जयंती

हावड़ा : हावड़ा के फोरसोर रोड मे स्वामी विवेकानंद संघ द्वारा, हर भारतीय के प्रेरणा-स्रोत, युग-प्रवर्तक, महामानव स्वामी विवेकानंद जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हावड़ा स्वामी विवेकानंद संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया एवं संस्था द्वारा लगभग पचास बच्चों को विवेकानंद जयंती के अवसर पर मिष्ठान एवं पठन-पाठन सामग्री उपहार स्वरुप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक भृगुनाथ पाठक, शिक्षक संतोष कुमार तिवारी, सुनील शुक्ला, महिला अध्यक्ष प्रियंका तिवारी, उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष अंकित पान्डे के नेतृत्व में हुआ, उन्होंने ने बताया कि विवेकानंद जी हम सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके बताए हुए मार्ग पर हमें चलना होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा। अन्य सभी वक्ताओं ने भी उपस्थित बच्चों से स्वामी जी के बताएं बात पर चलने को कहा। उल्लेखनीय है कि 1985 से 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के उन युवाओं व नौजवानों को समर्पित एक खास दिन है, जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का क्षमता रखते हैं। भारतीय युवा दिवस को 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह है। इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश के युवाओं के नाम पर समर्पित करते हुए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *