Images 2021 12 10T004933.929

बंगाल के राज्यपाल के तीखे बोल, कहा- ममता बनर्जी का रुख राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक

कोलकाता। केन्द्र सरकार द्वारा बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। बंगाल में इसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। टीएमसी सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। अब  बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राज्य पुलिस को दिया गया कथित निर्देश नेशनल सिक्योरिटी के लिए संभावित खतरा है। ममता बनर्जी ने राज्य पुलिस को कथित तौर पर निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि BSF इंटरनेशनल बॉर्डर से 15 किलोमीटर के अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन नहीं कर पाए। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में धनखड़ ने बनर्जी से अपील की कि तुरंत उपयुक्त कदम उठाएं और जनहित और राष्ट्रीय हित में मुद्दे का समाधान करें।

धनखड़ ने चिट्ठी में लिखा कि सात दिसंबर को गंगा रामपुर में प्रशासनिक बैठक के दौरान बीएसएफ को लेकर दिए गए आपके निर्देश से काफी चिंतित हूं जिसमें ‘बीएसएफ को 15 किलोमीटर के दायरे में अनुमति दी गई है वह भी राज्य पुलिस की अनुमति से’।’’ इस पत्र को उन्होंने ट्विटर पर भी साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह कानून के अनुरूप नहीं है या हाल में केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक नहीं है जिसमें बीएसएफ को राज्य में अधिकार क्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर की दूरी तक किया गया था। आपके रूख से खराब संकेत गए हैं और संघीय राजनीति एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए यह संभावित खतरा है।

यह भी पढ़ें:  TMC नाम-प्रतीक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, नगर निकाय चुनाव से पहले फैसला आने पर संशय

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा था कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है और बांग्लादेश की सीमा से लगते नादिया जिले की पुलिस को निर्देश दिया कि बीएसएफ को उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर के इलाकों में प्रवेश करने से रोकें। उन्होंने यहां हुए एक प्रशासनिक बैठक में जिले के पुलिस अधिकारियों से कहा कि ‘नाका जांच करें और अतिरिक्त निगरानी बरतें। मैं प्रभारी निरीक्षकों से कहूंगी कि अपनी निगरानी बढ़ाएं और ‘नाका जांच करें। करीमपुर से बांग्लादेश के साथ लगती सीमाएं हैं।आपको उन पर भी नजर रखना होगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  क्या वास्तव में Twitter ने भारत में अपना कानूनी कवच खो दिया है?
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में नहीं दिखेगी बंगाल की झांकी, केंद्र ने रद्द किया आवेदन
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =