Horo

आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री, बनारस से

आज का राशिफल एवं पंचांग
10 दिसंबर, 2021, शुक्रवार
===================

मेष : कोई नया काम या रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ से मन आनंदित होगा। कुछ नए संपर्क भी आज बनने वाले हैं। पुण्य काम आपके हाथों होगा। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, दिन सुखमय बीतेगा।

वृषभ : ग्रह-नक्षत्र आपको आरंभिक संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। उन्नतिकारक दिन है, परिश्रम से अधिक सफलता मिलेगी। आय-सम्पत्ति में वृद्धि के लिए शुभ दिन है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

मिथुन : बुद्धि और चतुराई का लाभ आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त होगा। आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लाभ मिलेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। भक्ति भाव से मन ओत-प्रोत रहेगा।

कर्क : आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी कारण से मन बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास और अमल न करें। कुमारी कन्या की पूजा करना शुभ रहेगा।

सिंह : आज आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से अटका काम आज पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  मालदा : असमय बारिश से आलू किसानों को नुकसान की आशंका

कन्या : किसी बात को लेकर आपका मन दुविधा में रहेगा। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है।

तुला : आपकी राशि में ग्रहों का अच्छा संयोग बना है। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।

वृश्चिक : आज खर्च की अधिकता रहेगी। मन को संयमित रखें नहीं तो कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। ऑनलाइन खरीदारी करते समय बुद्धि और विवेक से काम लें।

धनु : आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर या तीर्थस्थल की यात्रा कर सकते हैं। काम-काम में रुचि रहेगी। किसी करीबी व्यक्ति से मिलकर आनंदित होंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।

मकर : आपके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है। आप ऑनलाइन खरीदारी कर सकते है। घर में सुख के साधन बढेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी रुचि का काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  20 जुलाई : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कुंभ : आज धर्म-कर्म में आपकी रुचि रहेगी। दिन का आरंभ आध्यात्मिक चिंतन से हो सकता है। समाज में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा लाभकारी रहेगी। कुल मिलाकर दिन मंगलकारी रहेगा।

मीन : आज आपको किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान से करें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। यात्रा की योजना हो सके तो आज टाल दें और वाहन सावधानी से चलाएं। मां दुर्गा की पूजा करें और कवच का पाठ करें, यह आपके लिए शुभ होगा

आज का पंचांग
शुक्रवार 10 दिसम्बर, 2021
*******

तिथि सप्तमी 19:11
नक्षत्र शतभिषा 21:48
करण गर 07:27
वणिज 19:11
पक्ष शुक्ल
योग हर्षण 08:20
वज्र 30:53
वार शुक्रवार
सूर्योदय 07:02
सूर्यास्त 17:24
चन्द्रमा कुम्भ
राहुकाल 10:55 – 12:13
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1943 (प्लव)
मास मार्गशीर्ष
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:52 – 12:34

जोतिर्वीद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  डीपी सिंह की रचनाएं
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + two =