Rohit

सवाल करना बन्द कर दीजिए, कोहली रन बनाने लगेगा : रोहित

कोलकाता। विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि अगर उनसे जुड़ी बातें बंद हो जाएंगी तो सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला से पहले जब रोहित से मीडिया ने एक बार फिर कोहली की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल किए तो भारतीय कप्तान इसे खुश नहीं थे। रोहित ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत आप लोगों के साथ होती है। अगर आप लोग (मीडिया) कुछ समय चुप रह पाएं तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी। अगर आपकी तरफ से बातें बंद हों तो बाकी सभी चीजों का ध्यान रखा जा सकता है।’’

रोहित ने कहा कि कोहली किसी तरह के दबाव में नहीं हैं और जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे। कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने पर रोहित ने कहा, ‘‘वह काफी अच्छी स्थिति में है और एक दशक से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं। उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अधिक समय बिताया है कि उसे पता है कि दबाव की स्थिति से कैसे निपटना है।’’‘इसलिए मुझे लगता है कि सभी चीजों की शुरुआत आप लोगों से होती है। अगर आप लोग कुछ समय तक चुप रह पाओ तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।’’

यह भी पढ़ें:  भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को हराया

कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो साल से अधिक समय से शतक नहीं जड़ा है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में वह तीन साल से शतक नहीं जड़ पाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम पर कुल 44 शतक दर्ज हैं। कोहली ने हालांकि इस बीच कई अर्धशतक जड़े हैं जिससे संकेत मिलते हैं कि वे पूरी तरह से लय से दूर नहीं हैं। हालांकि दिखा कि रोहित मीडिया के कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछने से खुश नहीं थे। एकदिवसीय श्रृंखला के अंतिम मुकाबले के बाद रोहित से कोहली से जुड़े सवाल किए गए थे तो उन्होंने कहा था कि इस स्टार बल्लेबाज को थोड़े आत्मविश्वास की जरूरत है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होगा, 21 जुलाई को घोषित होगा परिणाम
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  डीपी सिंह की कविता : अच्छे दिन कब आएंगे
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *