सिलीगुड़ी के अरविंदपल्ली में महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के अरविंदपल्ली में एक महिला की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों को हत्या का संदेह है। पता चला है कि मृत महिला का नाम सोमा सरकार है। उसकी उम्र 51 साल है। महिला का बुटीक का कारोबार था। वह अरविंदपल्ली इलाके में एक फ्लैट में अकेली रहती थी। उनकी बेटी माटीगाड़ा में रहती है। महिला शुक्रवार सुबह से बेटी का फोन नहीं उठा रही थी। फिर उसकी बेटी ने दूसरी पड़ोसी महिला को फोन किया।

जब वह फ्लैट में गई तो देखा कि फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद है। दरवाजा खोला तो देखा कि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा है। घटना के तुरंत बाद महिला की बेटी और परिचित माटीगाड़ा से पहुंचे। खबर मिलने के बाद सिलीगुड़ी थाना पुलिस भी मौके पर गई।

प्रारंभिक तौर पर महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने वीडियोग्राफी भी करायी है। महिला का शव बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *