Vlcsnap 2023 07 23 12h31m52s30

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खां ने मृत भाजपा नेता के परिजनों से की मुलाकात

रंगदारी नहीं देने पर कल बदमाशों ने धारदार हथियार से किया था हमला

सिलीगुड़ी/इस्लामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खां ने रविवार को इस्लामपुर में रंगदारी देने से इंकार करने पर बदमाशों के हाथों मारे गये भाजपा नेता असीम साहा के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। रविवार की सुबह उन्होंने सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में मृतक असीम साहा के परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर इंद्रनील खान ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों के नेतृत्व में राज्य में सिंडिकेट और रंगदारी एक धंधा चल रहा है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इन लोगों ने हमारे युवा मोर्चा के एक सक्रिय कार्यकर्त्ता असीम साहा को रंगदारी नहीं देने पर मार डाला।

घटना के विरोध में आज इस्लामपुर में बंद बुलाया गया है। इस घटना के विरोध में पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा।” बता दें कि शनिवार को दिनदहाड़े बीजेपी नेता असीम साहा पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसे बचाने के प्रयास में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घटना के बाद असीम साहा को इलाज के लिए सिलीगुड़ी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

युवा नेता पर हमले के खिलाफ भाजपा का इस्लामपुर में आज 12 घंटे का बंद, सड़कों पर यातायात सामान्य, दुकानें बंद 

उत्तर दिनाजपुर। रंगदारी नहीं देने पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता पर हमले के खिलाफ भाजपा की ओर से रविवार को इस्लामपुर में 12 घंटे का बंद आहूत किया गया है। हालांकि सुबह बंद का खास असर अभी देखा जा रहा है। सड़क पर सरकारी एवं निजी बसें व अन्य वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं। वहीं बंद समर्थक भी सड़क पर अब तक नज़र नहीं आए हैं। दुकानें व बाजार-हाट बंद हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात हैं। गौरतलब है रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने कल भाजपा के युवा मोर्चा के नेता पर चाक़ू से किया हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  धूपगुड़ी उपचुनाव में BJP को झटका, ममता बनर्जी ने कही ये बात

इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। घटना के खिलाफ भाजपा ने  विरोध प्रदर्शन करते हुए रविवार को 12 घंटे का बंद आहूत किया है। इससे पहले कल भाजपा ने घटना का विरोध करते हुए इस्लामपुर के शिवडांगी पाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग -31 का अवरोध कर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक का नाम असीम साहा (32) है। वह जलपाईगुड़ी का रहने वाला था, लेकिन फ़िलहाल वह अपने मामा रतन साहा के साथ इस्लामपुर के रामकृष्ण पल्ली में रहता था और अपने मामा की कपड़े की दुकान में काम करता था।

शनिवार को इस्लामपुर के बिजहट्टी इलाके में रतन साहा की दुकान में धारदार हथियारों से लैस कुछ बदमाश रंगदारी वसूलने पहुंचे, जब उन्हें रोका गया तो एक बदमाश ने असीम साहा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे तत्काल इस्लामपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया यहाँ  उनकी हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोपहर में उनकी मौत हो गई। भाजपा नेताओं के अनुसार असीम साहा भाजपा के इस्लामपुर नगर मंडल के सचिव थे।

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी || शराब की दुकान में ताला जड़ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  यशस्वी कथाकार मोहन राकेश तथा अमरकांत की जन्मशती पर हुआ उनके अवदान पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + nineteen =