3726d1f4 7cfc 4a05 a5b5 24662c7c56e6

अधिक मास में कर लें 5 उपाय, जीवन के सभी संकट हो जाएंगे दूर!

वाराणसी। अधिकमास के उपाय, अधिकमास में क्या करना चाहिये। 2023 में इस बार श्रावण माह के अंतर्गत अधिकमास प्रारंभ हो गया है। इसे पुरुषोत्तम और मलमास भी कहते हैं। सावन का महीना 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। जबकि 18 जुलाई से अधिक मास प्रारंभ हो गया है, जो 16 अगस्त को समाप्त होगा। अधिकमास में यदि आप 5 उपाय करेंगे तो आपके जो भी संकट हैं वे दूर हो जाएंगे।

अधिकमास में करें ये 5 उपाय :
1. विष्णु जी का करें षोडशोपचार पूजन :
षोडशोपचार पूजन अर्थात 16 तरह से श्रीहरि विष्णु का पूजन करना। ये 16 प्रकार हैं- 1. ध्यान-प्रार्थना, 2. आसन, 3. पाद्य, 4. अर्ध्य, 5. आचमन, 6. स्नान, 7. वस्त्र, 8. यज्ञोपवीत, 9. गंधाक्षत, 10. पुष्प, 11. धूप, 12. दीप, 13. नैवेद्य, 14. ताम्बूल, दक्षिणा, जल आरती, 15. मंत्र पुष्पांजलि, 16. प्रदक्षिणा-नमस्कार एवं स्तुति।

2. विशेष पाठ का वाचन :
इस मास में श्रीमद्भगवतगीता, विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र पाठ पुरुषोत्तम-माहात्म्य का पाठ, श्रीराम कथा वाचन तथा गजेंद्र मोक्ष कथा का वाचन करता चाहिए। खासककर श्रीमद्भागवत की कथा या गीता के पुरुषोत्तम नाम के 14वें अध्याय का नित्य अर्थ सहित पाठ करना चाहिए। इससे सारे संकटों का समाधान हो जाता है।

यह भी पढ़ें:  मेवात की घटना आत्म चिंतन का विषय

3. श्री नृःसिंह भगवान की पूजा :
इस माह में श्रीविष्णु भगवान के श्री नृःसिंह स्वरूप की उपासना विशेष रूप से की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार श्री नृःसिंह भगवान ने इस मास को अपना नाम देकर कहा है कि अब मैं इस मास का स्वामी हो गया हूं और इसके नाम से सारा जगत पवित्र होगा। इस महीने में जो भी मुझे प्रसन्न करेगा, वह कभी गरीब नहीं होगा और उसकी हर मनोकामना पूरी होगी। जो ‍भक्त इस माह में व्रत, पूजा और उपासना करता है वह सभी पापों से छुटकर वैंकुठ को प्राप्त होता है।

4. शालिग्राम पूजा :
इस मास में शालिग्राम की मूर्ति के समक्ष घर के मंदिर में घी का अखण्ड दीपक पूरे महीने जलाना चाहिए।

5. दीपदान, ध्वजादान और पुण्य कर्म :
इस मास में भगवान को दीपदान और ध्वजादान की भी करना चाहिए। इस मास में गौओं को घास खिलानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अधिकमास में किए गए धार्मिक कार्यों का किसी भी अन्य माह में किए गए पूजा-पाठ से 10 गुना अधिक फल मिलता है।

यह भी पढ़ें:  मंगलवार को करेंगे ये उपाय तो हनुमान जी होंगे प्रसन्न, बदल जायेगी किस्मत
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये 10 अचूक उपाय, हर तरह के संकटों से मुक्ति पाएं!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =