राज्य सरकार किसानों को जल्द दे मुआवजा, नहीं तो होगा आंदोलन : सुकांत मजूमदार

सिलीगुड़ी। राज्य सरकार द्वारा कृषि भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ अंदोलन कर रहे किसानों ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से मुलाकात की। इन किसानों ने बताया 2014 में राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी महकमे के फांसीदेवा के क्रांतिविट में किसानमंडी की स्थापना के नाम पर 14 किसानों से लगभग 42 बीघा कृषि भूमि का अधिग्रहण किया। फांसीदेवा के क्रांतिविट के ये किसान आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बताया राज्य सरकार ने अधिग्रहण की सूचना दिए बिना ही करीब 42 बीघा कृषि भूमि उनके ले लिया।

इसके साथ ही सरकार की ओर से किसानों से किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं किए गए। सुकांत ने इस दिन मजूमदा से मुलाकात कर 14 प्रभावित किसानों के मुआवजे की मांग की थी। इस संबंध में सुकांत मजूमदार ने कहा यदि राज्य सरकार ने तत्काल इन किसानों को मुआवजा नहीं दिया तो आने वाले दिनों में किसान मोर्चा इसे लेकर बड़ा आंदोलन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *