Sri Lanka beats Afghanistan by 10 wickets in test

श्रीलंका ने टेस्ट में अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया

कोलंबो : बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या (67 रन पर तीन विकेट और 107 रन पर पांच विकेट) ने मैच में आठ विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका ने सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 10 विकेट से जीत दर्ज की।

पहली पारी में 198 रन बनाने वाला अफगानिस्तान दूसरी पारी में 296 रन पर सिमट गया, जिससे श्रीलंका को 56 रन का लक्ष्य मिला जो उसने दिमुथ करूणारत्ने (नाबाद 32) और निशान मदुशंका (नाबाद 22) की पारियों की बदौलत बिना विकेट खोए आठवें ओवर में ही हासिल कर लिया।

एंजेलो मैथ्यूज (141) और दिनेश चांदीमल (107) के शतक से श्रीलंका ने पहली पारी में 439 रन बनाकर 241 रन की बढ़त हासिल की थी।

अफगानिस्तान ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 199 रन के साथ मजबूत स्थिति से की थी लेकिन टीम ने लंच तक 252 रन तक सात विकेट गंवा दिए।

अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले इब्राहिम जादरान 114 रन बनाकर आउट हुए। दिन की शुरुआत में अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के पहली पारी के स्कोर से 42 रन पीछे थी।

यह भी पढ़ें:  विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा 'अलविदा'

रहमत शाह (54) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें कासुन रजिता (59 रन पर दो विकेट) ने विकेटकीपर सदीरा समरविक्रम के हाथों कैच कराया। इससे इब्राहिम के साथ उनकी 108 रन की साझेदारी का अंत हुआ।

जयसूर्या (107 रन पर पांच विकेट) ने इसके बाद इब्राहिम को बोल्ड करके अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 237 रन किया। मध्य और निचले क्रम में नासिर जमाल (नाबाद 41) के अलावा अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।

दूसरी पारी में अफगानिस्तान के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में भी पहुंचने में विफल रहे। वर्ष 2018 में अफगानिस्तान को टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहला टेस्ट था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  छह खिलाड़ी कोरोना संक्रमित होने के बावजूद भारत ने आयरलैंड को 174 रन से हराया

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  रणजी ट्रॉफी : बंगाल ने झारखंड को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *