Nikhat-Zareen-

खेल की खबरें || निकहत करेंगी एशियाई खेलों में भारतीय मुक्केबाजों की अगुवाई

नयी दिल्ली। दो बार की विश्व चैंपियन निकहत ज़रीन, रिकॉर्ड छह बार के एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता शिव थापा और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन 23 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक चीन के हांग्झोउ में होने वाले 19वें एशियाई खेलों में भारतीय मुक्केबाजी टीम का नेतृत्व करेंगे। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और छह एशियाई चैंपियनशिप पदक जीतने वाले थापा 63.5 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी झोली में पहला एशियाई खेल पदक जोड़ना चाहेंगे।

राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे ऋतेश डोगरा

इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के ऋतेश डोगरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन के नेतृत्व में प्रशिक्षण हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में आठ स्वर्ण सहित 12 पदक हासिल किये। ऋतेश ने 90 किग्रा भार वर्ग की रॉ डेडलिफ्ट में 300 किग्रा भार उठाकर अपना नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कुल 767.5 किग्रा लिफ्ट करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते।

पांच कांस्यों के साथ भारत का इलोर्डा कप अभियान समाप्त

सेमीफाइनल में मुक्केबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण भारत ने अपना इलोर्डा कप अभियान पांच कांस्य पदकों के साथ समाप्त किया। विजय कुमार (60 किग्रा) सेमीफाइनल में जोशीले प्रयास के बावजूद कजाकिस्तान के बेकनूर ओज़ानोव के हाथों 1-4 से हार गये। सुषमा ने महिलाओं के 81 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की फरीज़ा शोल्ते से 0-5 से हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *