train kolkata

बंगाल में बढ़ेगी लोकल ट्रेन की रफ्तार, सफल रहा ट्रायल

Kolkata Hindi News, कोलकाता। तारकेश्वर। सेवड़ाफुली-आरामबाग शाखा पर ट्रेन की गति 80 किमी प्रति घंटा है। 15 स्टेशनों को कवर करने में ट्रेन को लगभग एक घंटा 30 मिनट का समय लगता है। अब यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन 120 किमी की गति से चलाई जायेगी।

बुधवार को तारकेश्वर लाइन पर ट्रायल हुआ जो सफल रहा। बिना यात्री के चार कंपार्टमेंट वाली एक ट्रेन तारकेश्वर से 2.00 सेवड़ाफुली स्टेशन के लिए रवाना हुई। गंतव्य तक दोपहर 2:27 पर पहुंची। केवल 27 मिनट में 34 किमी की दूरी तय किया।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ट्रेन की अधिकतम गति 125 किमी प्रति घंटा और औसत गति 110 किमी प्रति घंटा थी। सेवड़ाफुली स्टेशन प्रबंधक राम आधार प्रसाद ने बताया कि ट्रेन की स्पीड बढ़ेगी तो यात्रियों को फायदा होगा।

80 किमी से 120 किमी ट्रेन चलाने का विचार किया जा रहा है। परीक्षण बुधवार को सफल रहा है। उसके बाद रेलवे के प्रशासनिक अधिकारी तय करेंगे कि इस स्पीड से ट्रेन कब चलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *