Solidarity march held on Mamata Banerjee's call

ममता बनर्जी के आह्वान पर निकाला एकजुटता मार्च

  • सभी धर्म और जाती के लोगों ने लिया भाग

कोलकता। एक ओर जहां अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सर्व-धर्म समन्वय के संदेश के साथ राज्य भर में एकजुटता मार्च का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर सुबह से ही राज्य के हर जिले के हर ब्लॉक में सभी धर्मों के लोगों के साथ एकजुटता मार्च निकालना शुरू कर दिया है।

इसी के तहत आज सागर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस ने एकजुटता मार्च यानि सद्भावना यात्रा निकली गई। इस एकजुटता मार्च में सागर ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों से जाति, धर्म, जाति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के हजारों लोग शामिल हुए।

इसके अलावा, सागर विधायक और सुंदरवन विकास मंत्री बंकिम चंद्र हाजरा भी इस एकजुटता मार्च में शामिल हुए। यह एकजुटता यात्रा सुबह दस बजे सागर के चौरंगी बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए और रुद्रनगर बाजार में समाप्त हुई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *