अपर बागडोगरा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की हुई शुरुआत

सिलीगुड़ी। आज से अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। बुधवार को अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के प्रधान संजीव सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर इस परियोजना की शुरुआत की गई। इस परियोजना की शुरुआत के दौरान अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के प्रधान संजीव सिन्हा सहित उप प्रधान संजीत महतो, अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के सदस्य सहित ग्राम पंचायत के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस संबंध में अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत के प्रधान संजीव सिन्हा ने कहा कि, हम बहुत दिनों से एक स्वच्छ और सुंदर बागडोगरा बनाने के लिए इस परियोजना पर काम कर रहे थे और आज इस परियोजना की शुरुआत की गई है। वहीं प्रधान संजीव सिन्हा ने आगे कहा कि, सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के तहत अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत अंतर्गत पड़ने वाले हर क्षेत्र में जाकर हर घर से कचरे को इकट्ठा किया जाएगा।

जिसके बाद कचरे को एक अलग काम में उपयोग किया जाएगा। जिससे शहर भी गंदगी मुक्त और स्वस्थ बने, साथ ही कचरे का भी सही जगह उपयोग हो जाए। बताया गया है कि, इस परियोजना के लिए प्रत्येक घर, दुकान, होटल व हॉस्पिटल जैसे जगह के लिए अलग अलग राशि तय की गई है।

स्कूल कैंपस के पीछे से अज्ञात का शव मिलने से सनसनी

उत्तर दिनाजपुर। स्कूल कैंपस के पीछे से अज्ञात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह हत्या है या कुछ और पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना बुधवार सुबह उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर के स्टेशन प्राथमिक विद्यालय में हुई। मृतक का नाम पता नहीं चला है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार वह व्यक्ति इलाके में भीख मांगता था। स्कूल के पीछे शव पड़े होने की सूचना मिलने पर इस्लामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

पत्तों से ढका वृद्ध का शव बरामद होने पर स्थानीय लोगों ने हत्या का संदेह व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किसी ने व्यक्ति को मार डाला और शव को पत्तियों से ढक दिया। सूचना मिलने पर इस्लामपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए महकमा अस्पताल इस्लामपुर भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *